Dainik Athah

प्रवक्ताओं की जिम्मेदारी है वे विरोधी पार्टी के चेहरे बेनकाब करें: योगी

– भाजपा की प्रदेश मीडिया कार्यशाल में बोले मुख्यमंत्री
– 20 से सभी जिलों में होगा मीडिया कार्यशाला का आयोजन
– मीडिया विभाग से जुडेÞ प्रत्येक कार्यकर्ता की भूमिका महत्वपूर्ण : स्वतंत्र देव


अथाह ब्यूरो
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रवक्ताओं की यह जिम्मेदारी है कि वह विरोधी पार्टी के चेहरे को बेनकाब करें।
मुख्यमंत्री सोमवार को भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश मीडिया कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे। कार्यशाला को प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल, राष्ट्रीय मीडिया सहप्रमुख संजय मयूख, राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा, जफर इस्लाम (राज्यसभा सांसद), केके शर्मा ने सम्बोधित किया। कार्यशाला में आगामी 20 सितम्बर से प्रदेश के सभी जिलों में जिला स्तरीय मीडिया कार्यशाला आयोजित करने का निर्णय लिया गया।
मीडिया कार्यशाला को सम्बोधित करते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मीडिया प्रवक्ताओं की जिम्मेदारी है कि वह सरकार और पार्टी की नीतियों, योजनाओं को जनता तक पहुंचाएं। सोशल मीडिया इसका एक सशक्त माध्यम बन सकता है। इसके लिए प्रदेश, क्षेत्रीय व जनपद के प्रवक्ताओं के बीच समन्वय होना बहुत जरूरी है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि अक्सर होता है कि हम लोग अपनी बात को प्रभावी ढंग से नही रख पाते या हमारे लोगों में या कॉमन मैन की ही बात करें तो जबतक हम उनको ये याद नही दिलाते हैं कि हमने ये काम भी किया, वो भी किया,तो कोई इस बात का विश्वास नही करता। योजनाओं का लाभ पार्टी को मिल सके इसके लिए हमको प्रयास करने होंगे। प्रधानमंत्री आवास के लिए ग्राम प्रधान स्तर से समन्वय बिठाकर जनता को जागरूक करना होगा। यदि प्रधान पक्ष का है तो ठीक है, लेकिन अगर विपक्षी है तो जनता में यही कहलवाएगा कि आवास प्रधान जी ने दिलवाया। इसपर कार्य करना होगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि अपराध कभी यूपी की पहचान हुआ करता था। कोई भी सभ्य व्यक्ति रात में अपने घर से निकलते हुए डरता था। बहन व बेटियां सुरक्षित नहीं थीं लेकिन आज यूपी में अपराधियों को डर लगता है। यूपी के नागरिकों में सुरक्षा का भाव है। सीएम ने कहा कि कच्ची सड़कें, अंधेरे में डूबे शहर और गांव उत्तर प्रदेश की पहचान थे। अब यूपी में 22 घंटे निर्बाध बिजली आपूर्ति की जा रही है। एक्सप्रेस-वे व सड़कें यूपी की पहचान बन चुकी हैं। उन्होंने कहा यह मीडिया प्रभारियों की जिम्मेदारी है कि वह सरकार के किए गए कामों को आम जनता तक पहुंचाएं। अपनी उपलब्धियों को बार-बार गिनाएं। अपनी बात को बिना किसी उत्तेजना के प्रभावी व कम शब्दों में रखें। सीएम ने कहा कि कई बार हम अपनी बात को प्रभावी तरीके से नहीं रख पाते हैं। नतीजा विरोधी इसका फायदा उठा लेते हैं। वह सरकार के कामों को अपना बताकर जनता को गुमराह करने का काम करते हैं।
– सीएम ने प्रवक्ताओं को दिए टिप्स
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भाजपा मीडिया प्रभारियों को अपनी बात प्रभावी तरीके से रखने के टिप्स भी दिए। सीएम ने कहा कि प्रवक्ताओं को नेशनल व रीजनल मीडिया के अंतर को समझना होगा। सोशल मीडिया को अपना सशक्त माध्यम बनाना होगा। प्रवक्ताओं को क्या बोलना है, कितना बोलना है, इसका पैरामीटर तय करना होगा। इसके लिए आपसी समन्वय बहुत जरूरी है। सीएम ने कहा कि 2022 में पूरे देश और विश्व की नजर यूपी के चुनाव पर होगी। इस चुनावी युद्ध की तैयारी कैसे करना है। इसका दारोमदार इस टीम पर होगा। टीम को मीडिया के सामने अपनी बातें दमदार तरीके से रखना होगी।
पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि संगठन के कार्यकर्ता के रूप में मीडिया विभाग की विभिन्न भूमिकाओं में हमारा दायित्व अपने विचारों, कार्यक्रमों के प्रचार, प्रसार के साथ ही विरोधियों को दुष्प्रचार का खंडन करना भी है। मीडिया, समाज व जनता तक संगठन की बातों और बिचारों को पहुचांने का सशक्त माध्यम है और आप संगठन और सरकार की योजनाओं को मीडिया तक पहुंचाने का माध्यम है। इसलिए पार्टी के मीडिया विभाग से जुडेÞ प्रत्येक कार्यकर्ता की भूमिका महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता को अपने व्यवहार और आचरण से अधिक-अधिक लोगों को जोड़ना चाहिए।
इसके पूर्व प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने प्रदेश कार्यालय पर भारतीय जनता पार्टी प्रदेश मीडिया कार्यशाला के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी का एक ही लक्ष्य है-अंत्योदय से गरीबी का उन्मूलन। हमारी पार्टी का धर्म सेवा ही संगठन है। उन्होंने कहा कि हम भी किसान परिवार से आते हैं। किसानों की सच्ची हितैषी भारतीय जनता पार्टी है। भारतीय जनता पार्टी किसानों के साथ है और किसान भारतीय जनता पार्टी के साथ हैं। किसानों के नाम पर जो आंदोलन चल रहा है वह किसान आंदोलन नहीं है, वह चुनाव आंदोलन है, इसके पीछे किसान विरोधी शक्तियां लगी हुई है, जो जनता का ध्यान भटकाने के लिए तरह-तरह के मनगढ़न्त मुद्दे लाती हैं।
प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल ने कार्यशाला को सम्बोधित करते हुए कहा कि मीडिया विभाग से जुडे हुए पार्टी कार्यकतार्ओं का यह दायित्व है कि वे पार्टी और सरकार की योजनाओं को मीडिया के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाऐं। उन्होंने कहा कि पार्टी द्वारा चलाये जाने वाले विभिन्न अभियानों और कार्यक्रमों की मीडिया में बेहतर कवरेज कैसे मिले इसके लिए योजनापूर्वक कार्य किया जाय। उन्होंने कहा कि केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा किये गए जनकल्याणकारी कार्यों और योजनाओं की पूरी जानकारी पार्टी के मीडिया विभाग से जुडे़ सभी कार्यकतार्ओं को होनी चाहिए। बंसल ने जिला स्तर पर मीडिया कार्यशालाएं आयोजित करने की योजना पर चर्चा करते हुए कहा कि प्रदेश से लेकर जिला व मण्डल स्तर तक सक्रियता बढाई जाय।


राष्ट्रीय मीडिया सहप्रमुख संजय मयूख ने कहा कि वर्तमान समय में मीडिया का स्वरूप बदला है और इसकी संख्या भी बढी हैं और प्रसार भी। आज इसका ढं़ाचा संगठित है उतना ही असंगठित भी है। अगर एकतरफ प्रिन्ट व इलेक्ट्रानिक मीडिया के बडे संस्थान है। तो दूसरी तरफ डिजिटल युग में स्थानीय स्तर पर बेबसाइट, यूट्यूब चैनल, पोर्टल जैसे अनेक माध्यम विकसित हो चुके है। इन सब की अलग-अलग अहम भूमिका है ऐसे में हम सब मीडिया का काम देखने वाले कार्यकतार्ओं का यह दायित्व है कि मीडिया से जुडे विषयों पर कार्य करते हुए इन सब पहलुओं पर भी ध्यान रखना होगा।
पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता डा. संबित पात्रा ने कहा कि केन्द्र व राज्य सरकार की उपलब्धियों को जनता के बीच लगातार प्रचारित करने में मीडिया की अहम भूमिका है। ऐसे में हम सब यह जिम्मेदारी है कि जनता को योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए निचले स्तर पर कार्य किया जाए। उन्होंने मीडिया में पार्टी का पक्ष रखने वाले प्रवक्ताओं से कहा कि वे तथ्यपरक ढंग से विपक्ष को करारा जबाब दें। राष्ट्रीय प्रवक्ता व राज्यसभा सदस्य डा. सैय्यद जफर इस्लाम के.के. शर्मा ने भी विचार व्यक्त किये।
प्रदेश मीडिया प्रभारी मनीष दीक्षित ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कार्यक्रम की जानकारी दी। उन्होंने बताया प्रदेश में जिला स्तर तक मीडिया प्रभारियों की नियुक्ति हो चुकी है। संचालन प्रदेश सहमीडिया प्रभारी हिमांशु दुबे व धर्मेन्द्र राय ने किया। प्रदेश सहमीडिया प्रभारी अभय प्रताप सिंह, प्रियंक पांडेय, प्रदेश प्रवक्ता हरिश्चन्द्र श्रीवास्तव, डा. समीर सिंह, मनीष शुक्ला, हीरो बाजपेयी, जुगल किशोर, आलोक अवस्थी, राकेश त्रिपाठी, अशोक पाण्डेय, अनिला सिंह, प्रशान्त वशिष्ठ, साक्षी दिवाकर, संजय चैधरी, आनंद दुबे, आलोक वर्मा, महामेधा नागर, अवनीश त्यागी ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यशाला में पार्टी के मीडिया पैनलिस्ट, मीडिया सम्पर्क विभाग के संयोजक व सहसंयोजक, क्षेत्रीय संयोजक, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी, सह प्रभारी व जिला मीडिया प्रभारी सहित मोर्चों के प्रदेश मीडिया प्रभारी सम्मिलित हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *