Dainik Athah

कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुई महिला कांग्रेस पूर्व जिला अध्यक्ष

भाजपा व्यक्ति विशेष नहीं कार्यकर्ताओं की पार्टी है : पूनम कौशिक

दैनिक अथाह: गाजियाबाद। कांग्रेस का हाथ छोड़ महिला कांग्रेस पूर्व जिला अध्यक्ष ममता सिंह ने भाजपा महानगर महिला मोर्चा अध्यक्ष पूनम कौशिक के द्वारा भाजपा का दामन थामा।
गुरुवार को भाजपा महानगर कार्यालय पर भाजपा महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा के नेतृत्व में महिला मोर्चा की महानगर अध्यक्ष पूनम कौशिक के द्वारा महिला कांग्रेस की पूर्व जिला अध्यक्ष ममता सिंह ने भाजपा मे ज्वाइनिंग करायी गयी। पूनम कौशिक ने ममता सिंह को भाजपा का पटका व फूलमाला पहनाकर भाजपा मे उनका स्वागत किया तथा उनके साथ कविता, शीतल कपूर, रेनू चौहान, सुमित्रा व अनेकों महिलाओं को भी पटका पहनाकर भाजपा मे सम्मलित किया, इस मौके पर महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा ने कहा कि मोदी व योगी की कार्यशैली से प्रभावित होकर अन्य दलो के बहुत से लोग भाजपा में सम्मिलित हो रहे है।

महिला मोर्चा की अध्यक्ष पूनम कौशिक ने कहा कि भाजपा व्यक्ति विशेष नहीं कार्यकर्ताओं की पार्टी है जहां महिला शक्ति का सम्मान भाजपा में किया जाता है, यही कारण है कि भाजपा के नीति से प्रभावित होकर आज कांग्रेस छोड़ भाजपा में महिलाएं शामिल हुई है। ममता सिंह ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे अब भाजपा मे एक कार्यकर्ता के रूप में पूरी निष्ठा से कार्य करेगी। इस मौके पर महिला मोर्चा की भक्ति सिंह, रेनू चंदेला, प्रतिमा जैसवाल, स्वीटी रैना, पूनम चौधरी,रेनू सिंह, अमृता सिंह, नंदनी शर्मा, सुमन सति, रमा गुप्ता, मीना गाधीं, वन्दना पाण्डे, रजनी निगम, नेहा जैन, अन्नू करनवाल, कविता चौहान, लवली कौर, बीना गौतम प्रेमलता कोरी, विनीता पाल व मिडिया प्रभारी शीतल चौधरी आदि मौजूद रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *