Dainik Athah

अंशु भूमिहार बनें छात्र सभा के जिलाध्यक्ष, रविंद्र यादव यूथ ब्रिगेड के महानगर अध्यक्ष

सपा छात्र सभा- मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के जिला- महानगर अध्यक्षों की घोषणा

अथाह ब्यूरो
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की अनुमति से प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल की संस्तुति से समाजवादी छात्र सभा के प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय सिंह देव ने समाजवादी छात्र सभा की जिला, महानगर अध्यक्षों एवं जिला- महानगर महासचिवों को नामित किया है।
जिला गोरखपुर में शिवेन्द्र बहादुर सिंह उर्फ रोहित सिंह, कौशाम्बी में शैलेन्द्र सिंह पटेल, कानपुर ग्रामीण में योगेन्द्र प्रताप सिंह चौहान (गगन ठाकुर), शामली में भूपेन्द्र सिंह जाट एवं गाजियाबाद में अंशु भूमिहार को जिलाध्यक्ष नामित किया है।


मथुरा महानगर में हेमन्त चौधरी, सहारनपुर महानगर में राव जुल्फिकार खान, शाहजहांपुर महानगर में फरहान अली हैदर, मुरादाबाद महानगर में ठा. विशाल सिंह को महानगर अध्यक्ष नामित किया हैं। इसी प्रकार सहारनपुर महानगर में जितेन्द्र पाल सिंह, मुरादाबाद महानगर में फाजिल मलिक को महासचिव नामित किया गया हैं।
मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष अनीस राजा ने जिला व महानगर अध्यक्षों को नामित किया है। जिला चंदौली में मो. आरिफ, कुशीनगर में विनय सिंह पटेल, महाराजगंज में मो. शमीम, लखीमपुर खीरी में माधुर्य सिंह मधुर, पीलीभीत में शाहिद खान संजय एवं बलरामपुर में हसीब खान को जिलाध्यक्ष नामित किया गया है।
गाजियाबाद में रविंद्र यादव तथा मेरठ में गुड्डू चौधरी को महानगर अध्यक्ष नामित किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *