Dainik Athah

सभी वनवासियों के चेहरे पर मुस्कान लाने का काम कर रहा है कल्याण आश्रम : डालचंद

अथाह संवाददाता

गाजियाबाद। वनवासी कल्याण आश्रम के क्षेत्र संगठन मंत्री एवं कार्यक्रम के मुख्य वक्ता डालचंद ने कहा यह व्यक्ति आधारित संगठन नहीं है। समाज आधारित संगठन है। सभी जनजातियों के चेहरों पर मुस्कान आए, इस हेतु संगठन काम कर रही है। पूरे भारत वर्ष में 700 जनजातियां हैं जिसमें 500 जनजातियों तक सेवा के माध्यम से संपर्क है। बहुत सारे प्रकल्पों के माध्यम से जनजाति समाज के विकास का आयाम स्थापित करने के लिए संघन संपर्क चल रहा है। वे रविवार को कवि नगर स्थित रामलीला मैदान के जानकी भवन में वनवासी कल्याण आश्रम की गाजियाबाद इकाई द्वारा आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम की स्थापना 26 दिसंबर 1952 को जशपुर (छत्तीसगढ़) में की गई थी। आज पूरे भारतवर्ष में जनजातियों के सर्वांगीण विकास के लिए काम चल रहा है। 68 वर्षों से यह संस्था निरंतर जनजाति समाज के बीच सेवा कार्य कर रही है।उन्होंने कहा कि जनजाति समाज के अधिकतर लोग गरीबी एवं कठिनाइयों में रहते हुए भी धर्म नहीं बदले। जब-जब देश में लड़ाई हुई तब सबसे पहले इसी जनजाति समाज के लोगों ने आंदोलन में अपनी आहूति दी।

मुख्यअतिथि श्याम तायल ने कहा कि वनवासी कल्याण आश्रम जनजाति समाज का सबसे बड़ा संगठन है। इस संगठन ने जनजाति समाज की अस्मिता को बचाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।  यह संस्था जनजाति समाज के सर्वागीण विकास के लिए सतत प्रयत्नशील है।विशिष्ट अतिथि जन्म में मिशन की संचालिका ब्रह्मचारिणी प्रनीति चैतन्य ने कहा कि  धर्म-संस्कृति की रक्षा करते हुए सारे समाज को एकजुट करने का कल्याण आश्रम का यह प्रयास सराहनीय है। इस अवसर पर रुद्रपुर स्थित दूधिया बाबा कन्या छात्रावास की उन बालिकाओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किए जिनके लिए यह संस्था समाज से सहयोग प्राप्त कर उनके उत्थान का कार्य कर रही है।

इन बालिकाओं ने शिव वंदना , लक्ष्मी बाई नृत्य ,  एकल गीत , कश्मीर का प्रसिद्ध नृत्य गद्दी , असम का प्रसिद्ध नृत्य बिहू और सामूहिक योग जैसे कार्यक्रमों को पेश कर दर्शकों का मन मोह लिया।इस अवसर पर अतिथियों का स्वागत करने वालों में आयुष विनय सिंघल मोनिका अनामिका राहुल यादव मनीष अग्रवाल विनय सिंगल राजवीर सिंह प्रमुख रहे।गाजियाबाद इकाई के महानगर अध्यक्ष सचिन सिंघल एवं संयोजक मनीष सी ए ने सभी का आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम का संचालन अम्बरीष सिंह एवं विवेक सिंघल ने संयुक्त रूप से किया।कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रांतीय कोषाध्यक्ष राजकुमार सिंघल दिनेश गर्ग डॉ अरुण अरोरा  सौरभ सिंहल दिवाकर सिंघल भानु सिसोदिया रणवीर सिंह गुलशन बजाज एवं अश्विनी शर्मा ने सहयोग किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *