अथाह संवाददाता
मुरादनगर। मुरादनगर से भाजपा विधायक अजीत पाल त्यागी ने कहा कि रानी अहिल्या बाई होल्कर के आदर्शो पर चलकर डबल इंजन की सरकार महिलाओं को सशक्त और स्वालम्बी बनाने का कार्य कर रही है।

अजीत पाल त्यागी शुक्रवार को मुरादनगर विकास खंड कार्यालय के अटल सभागार में पुण्यश्लोक रानी अहिल्या बाई होल्कर का त्रिशताब्दी जन्म दिवस समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कर्ष कार्य करने वाली 26 महिलाओं को स्मृति चिह्नन देकर सम्मानित किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए क्षेत्रीय विधायक अजीत पाल त्यागी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देश व प्रदेश की महिलाओं के लिए रानी अहिल्या बाई होल्कर के नाम पर 25 योजनाएं चला राखी है जिनके माध्यम से महिलाओं को स्वयं समूह बनाकर अपना कार्य करने के लिए बैंक से ऋण दिया जा रहा है। उन्होंने कहा महिलाओं को हर क्षेत्र में रोजगार और अवसर देने का काम डबल इंजन की सरकार कर रही है।

विधायक अजीत पाल त्यागी ने कहा कि रानी अहिल्या बाई होल्कर ने तीन सौ वर्ष पूर्व सनातन धर्म की रक्षा करते हुए 12 ज्योर्तिलिंगों का जीरणोद्धार कराया था और अनेक मंदिरो का निर्माण कराया था। उन्होंने कहा की रानी अहिल्या बाई होल्कर की राह पर चलते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अयोध्या, काशी में भव्य मंदरी बनवाने का कार्य किया है।
महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री रूचि गर्ग ने कहा कि रानी अहिल्या बाई की स्मृति में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल से ही ग्राम पंचायत से लेकर नगर निगम, नगर पालिका परिषद स्तर पर 300 वर्ष बाद उनका जन्म दिवस देश भर में मनाया जा रहा है जिससे हमारी नयी पीढ़ी को हमारे महापुरुषों के बारे में जानकारी मिल सकेगी। कार्यक्रम के आयोजक ब्लॉक प्रमुख राजीव त्यागी ने मुख्य अतिथि विधायक अजीत पाल त्यागी व महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री रुचि गर्ग को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन खंड विकास अधिकारी सुधीर कुमार ने किया। इस अवसर पर विकास खंड क्षेत्र में अपने अपने क्षेत्र में उत्कर्ष कार्य करने वाली 26 महिलाओं को
स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।