अथाह ब्यूरो
लखनऊ। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से मुलाकात की। इसे शिष्टाचार भेंट बताया जा रहा है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को दोपहर राजभवन पहुंचे और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से उन्होंने मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्यपाल को लोकमाता अहिल्या बाई होल्कर पर पुस्तक भेंट की। सूत्र बताते हैं कि इस दौरान मुख्यमंत्री ने प्रदेश सरकार द्वारा किये जा रहे विकास कार्यों के साथ ही कानून व्यवस्था को लेकर किये जा रहे कार्यों की जानकारी भी दी।
