Dainik Athah

अहिल्याबाई का शासन पारदर्शिता, सेवा और समर्पण का प्रतीक था: अवनीश त्यागी

  • अहिल्याबाई की 300वीं जयंती पर भव्य पंचायत प्रतिनिधि सम्मेलन का आयोजन
  • अहिल्याबाई होलकर का जीवन हम सभी के लिए एक प्रेरणा: विधायक मंजू शिवाच


अथाह संवाददाता
मोदीनगर।
ब्लॉक भोजपुर में पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होलकर जी की 300वीं जयंती के पावन अवसर पर विधानसभा स्तरीय पंचायत प्रतिनिधि सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम अहिल्याबाई होलकर जी के अद्वितीय योगदान, प्रशासनिक दक्षता, धार्मिक सहिष्णुता तथा समाजसेवा के लिए उनके प्रेरणादायी जीवन को श्रद्धांजलि अर्पित करने के उद्देश्य से संपन्न हुआ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अवनीश त्यागी रहे, भाजपा जिलाध्यक्ष चौधरी चैनपाल सिंह की अध्यक्षता में कार्यक्रम संपन्न हुआ।
कार्यक्रम आयोजक विधायक डॉ. मंजू शिवाच ने वक्तव्य में कहा अहिल्याबाई होलकर का जीवन हम सभी के लिए एक प्रेरणा है। उनके कार्य आज भी शासन, समाजसेवा और महिला सशक्तिकरण के आदर्श उदाहरण हैं। हमें उनके सिद्धांतों पर चलकर जनसेवा के संकल्प को और अधिक मजबूत करना चाहिए।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अवनीश त्यागी ने संबोधन में कहा कि अहिल्याबाई न केवल एक न्यायप्रिय और दूरदर्शी शासिका थीं, बल्कि उन्होंने जनकल्याण और धर्म-संरक्षण के क्षेत्र में भी अनुकरणीय कार्य किए। उनके द्वारा निर्मित सड़कों, घाटों, मंदिरों और धर्मशालाओं की आज भी प्रशंसा की जाती है।
श्री त्यागी ने यह भी कहा कि अहिल्याबाई ने एक महिला शासक के रूप में जो उदाहरण प्रस्तुत किया, वह आज के समाज के लिए भी अत्यंत प्रासंगिक है। उनका शासन पारदर्शिता, सेवा और समर्पण का प्रतीक था। उन्होंने यह अपील भी की कि पंचायत प्रतिनिधि अहिल्याबाई की नीतियों से प्रेरणा लें और अपने क्षेत्र में सेवा भावना के साथ कार्य करें। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख सुचेता सिंह,नगर पालिका अध्यक्ष विनोद वैशाली, अशोक माहेश्वरी, दिनेश सिंघल, अमित चौधरी (कार्यक्रम सयोजक), नितिन मित्तल, देवेंद्र चौधरी,सतेन्द्र त्यागी, राजेन्द्र वाल्मीकि,नवीन जायसवाल, कुमुदी चौधरी, जीतेन्द्र चित्तोडा,आकाश शर्मा, दीपक गुर्जर, सचिन त्यागी, रोहित तोमर, बड़ी संख्या में पंचायत प्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में अहिल्याबाई होलकर जी के जीवन से प्रेरणा लेने और समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *