Dainik Athah

ब्लॉक प्रमुख राजीव त्यागी के नेतृत्व में निकाली गई शौर्य तिरंगा यात्रा

अथाह संवाददाता
मुरादनगर।
ब्लॉक मुरादनगर में ब्लॉक प्रमुख राजीव त्यागी के नेतृत्व में भारतीय सेना के सम्मान में मिल्क रावली के गेट से गाँधी इंटर कॉलेज रावली कला तक ऐतिहासिक एंव भव्य शौर्य तिरंगा यात्रा निकाली। जिसमें मुरादनगर विधायक अजीतपाल त्यागी व गाजियाबाद महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

तिरंगा यात्रा में मुरादनगर देहात मंडल अध्यक्ष विपिन चौधरी, मंडल प्रभारी नीरज शर्मा, संदीप त्यागी, मुरादनगर देहात मंडल के अधिकारी व पदाधिकारी,व भारतीय जनता पार्टी के देवतुल्य कार्यकता उपस्थित रहे और ब्लॉक मुरादनगर के सभी गाँव के प्रधान, पूर्व प्रधान, सभी गाँव के क्षेत्र पंचायत सदस्य, बडे बुजर्ग, युवा साथी,मातृशक्ति व, हजारो की संख्या में ग्रामवासी व सैकडो की संख्या में ट्रैक्टर उपस्थित रहे।

ब्लॉक प्रमुख राजीव त्यागी ने देशभक्ति में सभी को ओत प्रोत कर दिया। भारत शौर्य तिरंगा यात्रा को ऐतिहासिक बनाने के लिए उपस्थित ब्लॉक मुरादनगर के सभी प्रधानगणो सभी गाँव के क्षेत्र पंचायत सदस्यो, बडे बुजर्गों, युवाओ, और मुरादनगर देहात व शहर मंडल के पदाधिकारीओ व भारतीय जनता पार्टी के देवतुल्य कार्यकर्ताओ, सभी गाँव के ग्रामवासियों मातृशक्तिओ का दिल की गहराइयो से आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *