Dainik Athah

कांग्रेस, सपा ने हमेशा अनुसूचित जाति वर्ग को छलने का काम किया: धर्मपाल सिंह

अथाह ब्यूरो
लखनऊ
। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने कहा कि कांग्रेस, सपा ने हमेशा अनुसूचित जाति वर्ग को छलने का काम किया और बाबा साहेब का विरोध व अपमान किया।

धर्मपाल सिंह गुरूवार को उन्नाव में आयोजित अनुसूचित जाति संवाद के तहत जिले के अनुसूचित जाति वर्ग के पार्टी पदाधिकारियों के साथ संवाद कर रहे थे। इसके साथ ही उन्होंने जिला पदाधिकारियों तथा जनप्रतिनिधियों के साथ भी बैठक करते हुए संगठन के अभियानों एवं कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए चर्चा की।
भाजपा प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने कहा कि कांग्रेस ने बाबा साहेब को चुनाव हराने का काम किया और दिल्ली में उनका अंतिम संस्कार भी नही होने दिया। सपा मुखिया अखिलेश यादव के मंच से बाबा साहेब को भू-माफिया कहकर अपमानित किया गया। नेहरू-गांधी परिवार से तीन-तीन प्रधानमंत्री हुए लेकिन बाबा साहब के लिए कुछ नहीं किया। कांग्रेस के सत्ता से हटने के बाद ही बाबा साहेब को भारत रत्न मिला।

प्रदेश महामंत्री (संगठन) ने कहा कि कांग्रेस संविधान की बात करती है जबकि संविधान में सबसे ज्यादा परिवर्तन कांग्रेस सरकार में हुए हैं। जहां उनकी सरकार हैं वहां धर्म के आधार पर आरक्षण दे रहे हैं, जबकि यह बाबा साहेब के संविधान के विरूद्ध है। भाजपा सरकार ने सबका सम्मान सुनिश्चित किया है। विपक्ष के पास कोई एजेंडा नही है, विकास का विजन नहीं है। इसलिए वह झूठ के एजेंडे पर बढ़ते हुए सिर्फ अफवाहों और झूठ को फैलाने का काम कर रहे है। उन्होंने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता जन-जन के बीच पहुंचकर विपक्ष के हर षड़यंत्र को विफल करें।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी डा. भीमराव आम्बेडकर द्वारा दिखाए गए मार्ग का अनुसरण करते है, सफाई कर्मियों के पैर धुलते है, उनके साथ बैठकर भोजन करते है। मोदी जी ने पूरे विश्व को यह संदेश दिया कि भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों में कोई भी व्यक्ति या कार्य छोटा नहीं है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने सरकार की योजनाओं तथा सरकार व संगठन की नीतियों के द्वारा साबित किया है कि भाजपा ही संविधान की मजबूती तथा अनुसूचित वर्ग की आर्थिक व सामाजिक उन्नति के लिए प्रतिबद्ध है।

धर्मपाल सिंह ने जिला पदाधिकारियों के साथ बैठक करते हुए पुण्यश्लोेक अहिल्या बाई होल्कर जन्म त्रिशताब्दी स्मृति अभियान, भारत शौर्य तिरंगा यात्रा सहित मंडल कार्यसमिति गठन, एक राष्ट्र-एक चुनाव अभियान पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यक्रम व अभियान की सफलता टीम वर्क में निहित है। हमें प्रत्येक परिश्रमी, अनुशासित तथा निष्ठावान कार्यकतार्ओं को जिम्मेदारी सौंपना चाहिए। कार्यकर्ता निर्माण की सतत प्रक्रिया से ही संगठन मजबूत होता है और संगठन के मजबूत होने से ही विचाराधारा मजबूत होती है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *