अथाह संवाददाता
गाजियाबाद। भाजपा के युवा नेता, यूथ आईकॉन और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के पुत्र नीरज सिंह तिरंगा यात्रा में भारी भरकम लाव लश्कर के साथ शामिल हुए।
नीरज सिंह का यूपी गेट पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं युवाओं ने जोरशोर से स्वागत किया। इसके बाद वे सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ करीब डेढ़ सौ वाहनों के काफिल के साथ यात्रा में शामिल हुए। इस मौके पर युवाओं में उनके साथ फोटो खिंचवाने और सेल्फी लेने की होड़ मच गई। उन्होंने प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह का स्वागत भी किया।

