Dainik Athah

जाति धर्म से ऊपर उठकर हर वर्ग लोगों ने किया परशुराम शोभा यात्रा का स्वागत, जमकर हुई फूलों की वर्षा

  • मोदीनगर में भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर शोभा यात्रा का भव्य आयोजन
  • मोदीनगर विधायक डा. मंजू शिवाच ने पुष्प वर्षा कर किया स्वागत
  • नगर पालिका चेयरमैन विनोद जाटव वैशाली रहे पूरी यात्रा में साथ

अथाह संवाददाता
मोदीनगर।
भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर रविवार को भगवान परशुराम जी की शोभा यात्रा का भव्य आयोजन किया गया। यात्रा का मोदीनगर में लोगों ने जाति धर्म से ऊपर उठकर स्वागत किया जगह जगह पुष्प वर्षा की गई। इस दौरान जगह जगह यात्रा में शामिल लोगों के लिए जलपान की व्यवस्था भी की गई थी।

रविवार को प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी भगवान परशुराम जी की शोभा यात्रा बड़े धूम धाम से निकाली गयी। शोभा यात्रा सीकरी कला से प्रारम्भ होकर मुख्य मार्ग से होते हुए भगवान श्री परशुराम मंदिर पुरानी तहसील तक गयी। शोभा यात्रा का प्रारम्भ वैदिक मंत्रो के उच्चारण से किया गया, भगवान परशुराम के भक्तों ने शोभा यात्रा का दर्जनों स्थानों पर पुष्प वर्षा करते हुए भव्य स्वागत किय।ा शोभा यात्रा मे मनमोहक झाकियों और विशेष प्रथम बार अखंड परशुराम अखाड़े (हरिद्वार) से आये विद्यार्थियों ने अपने अस्त्र शस्त्र के करतबों का प्रर्दशन किया।

जीवन अस्पताल पर हुआ भव्य स्वागत
यात्रा का जीवन अस्पताल पर विधायक डा. मंजू शिवाच एवं नगर पालिका चेयरमैन विनोद जाटव वैशाली के नेतृत्व में भव्य स्वागत किया गया, इसके साथ ही पुष्प वर्षा भी की गई। इसी प्रकार लोकप्रिय अस्पताल पर भी स्वागत किया गया एवं दोनों स्थानों पर जलपान भी यात्रा में शामिल लोगों को करवाया गया। इस मौके पर सुशील त्यागी भी मौजूद थे।

यात्रा का आयोजन ब्राह्मण- त्यागी समाज ने किया। शोभा यात्रा मे हजारों की संख्या मे भगवान श्री परशुराम के अनुयायियों ने भाग लिया इस मौके पर। विधायक डा. मंजू शिवाच, नगर पालिका चेयरमैन विनोद जाटव वैशाली, पूर्व चेयरमैन राम आसरे शर्मा, पूर्व विधायक सुदेश शर्मा, प्रदीप शर्मा सभासद, बबलू कौशिक सभासद, ललित त्यागी सभासद, पूर्व सभासद दीपक वत्स, पूर्व सभासद आशीष त्यागी, पप्पन शर्मा, जय प्रकाश शर्मा, समाज सेवी मनोज शर्मा, प्रमोद शर्मा, शुभम हिन्दू, नकुल त्यागी, अभिषेक त्यागी, कौशल शर्मा, संजय शर्मा, हरेंद्र शर्मा, मयंक शर्मा, पुनीत त्यागी, राजीव शर्मा, अमित शर्मा, सचिन शर्मा, हिमांशु शर्मा, बीके शर्मा, ललित शर्मा, विनय शर्मा, गुलशन शर्मा, कपिल शर्मा, मनोज शर्मा, अरुण त्यागी, अनिल त्यागी, केवी शर्मा, स्वेता शर्मा, गीता कौशिक, सुनील शर्मा, सुनील दिवेर्दी, भीष्म शर्मा, मधुसूधन शर्मा, मनीष अग्रवाल, जतिन शर्मा, अपराजिता, सीमा शर्मा, मधुर नेहरा, विनय शर्मा, हनी शर्मा समेत बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित थे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *