गाजियाबाद पधारे नगर विकास मंत्री, व्यवस्था में रहा नगर निगम, महापौर व नगर आयुक्त ने किया स्वागत, चल रहे कार्यों की समीक्षा बैठक
गाजियाबाद की सड़कों को धूल मुक्त बनाने में निगम अधिकारियों का सराहनीय प्रयास: एके शर्मा
निगम द्वारा वायु गुणवत्ता सुधार हेतु किये जा रहे कार्यों का नगर आयुक्त ने दिया नगर विकास मंत्री के समक्ष प्रेजेंटेशन
नगर विकास मंत्री एके शर्मा ने स्वास्थ्य प्रहरियों को किया गया सम्मानित, स्वास्थ्य विभाग के 29 वाहनों को दिखाई झंडी
प्लांटेशन में नक्षत्र पौधों का भी हो इस्तेमाल- एके शर्मा

अथाह संवाददाता
गाजियाबाद। नगर विकास मंत्री एके शर्मा ने गाजियाबाद के कई क्षेत्रों में भ्रमण किया गया जिसमें मोहननगर जोन से लेकर सिटी जोन होते हुए कविनगर क्षेत्र में भी भ्रमण किया गया जिसमें कई सामाजिक कार्यक्रमों में भी वे शामिल हुए।
महापौर सुनीता दयाल तथा नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने एके शर्मा का गाजियाबाद आगमन पर पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। पंडित दीनदयाल उपाध्याय आॅडिटोरियम में नगर विकास मंत्री एके शर्मा ने कार्यक्रम के उपरांत पंडित दीनदयाल उपाध्याय आॅडिटोरियम में ही गाजियाबाद नगर निगम के कार्यों को लेकर समीक्षा बैठक भी की। बैठक में मुख्य रूप से महापौर, नगर आयुक्त सहित सभी निगम के अधिकारी उपस्थित रहे। नगर आयुक्त द्वारा गाजियाबाद नगर निगम सीमा अंतर्गत चल रहे वायु गुणवत्ता सुधार के कार्यों की प्रेजेंटेशन भी दी गई, साथ ही बायोडायवर्सिटी पार्क, ई-गवर्नेंस, हरित शव दाह गृह, व अन्य निगम के प्रोजेक्ट के बारे में विस्तृत जानकारी दी।

इस मौके पर नगर विकास मंत्री एके शर्मा ने गाजियाबाद नगर निगम के अधिकारियों को शहर को बेहतर बनाने के लिए शुभकामनाएं दी गई साथ ही शहर की सड़कों को धूल मुक्त बनाने हेतु और अधिक प्रयास करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने बायोडायवर्सिटी पार्क में अधिक से अधिक औषधि वाले प्लांट को लगाने तथा नक्षत्र वाले पौधों को लगाने के निर्देश नगर आयुक्त व टीम को दिये।
नगर आयुक्त द्वारा बताया गया कि नगर विकास मंत्री के गाजियाबाद आगमन पर भव्य तैयारिया गाजियाबाद नगर निगम द्वारा की गई जिसमें निर्धारित रूट पर भी विशेष रूप से व्यवस्थाओं को बनाया गया इसी के साथ मंत्री नगर विकास की अध्यक्षता में गाजियाबाद नगर निगम के कार्यों की समीक्षा बैठक हुई जिसमें महापौर की उपस्थिति में शहर के अंतर्गत चल रहे कार्यों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई सीएम ग्रिड के कार्यों की प्रगति को भी जाना गया जिसको प्रेजेंटेशन के माध्यम से दशार्या गया। मल्टीलेवल पार्किंग, उत्तरांचल, पूर्वांचल भवन, विजय नगर जोन कार्यालय, डॉग केयर सेंटर व अन्य प्रोजेक्ट के बारे में रिपोर्ट प्रस्तुत की गई। आईटीएमएस के बारे में भी एके शर्मा के समक्ष रिपोर्ट प्रस्तुत की गई। इस मौके पर गाजियाबाद नगर निगम स्वास्थ्य विभाग के सफाई मित्रों को उत्कृष्ट कार्य करने के लिए एके शर्मा द्वारा सम्मानित किया गया, इसके साथ ही गाजियाबाद नगर निगम के 29 वाहनो की शुरूआत हेतु नारियल फोड़ कर तथा हरी झंडी दिखाकर उद्घाटन किया गया। रोड स्वीपिंग मशीन 3, एंटी स्मोक गन 05, बैकहो लोडर 8 वील्ड स्किड लोडर 13 को हरी झंडी देकर जनहित में शुरू किया गया।