Dainik Athah

मयंक गोयल ने पवन गोयल को भेंट की भगवान श्रीराम की तस्वीर

जीडीए बोर्ड सदस्य पवन गोयल के घर पहुंचे भाजपा महानगर अध्यक्ष

अथाह संवाददाता
गाजियाबाद।
भारतीय जनता पार्टी के महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल ने जीडीए बोर्ड सदस्य पवन गोयल से मुलाकात कर उन्हें प्रभु श्रीराम की तस्वीर भेंट की।

गुरूवार को दोपहर महानगर भाजपा अध्यक्ष मयंक गोयल लोहिया नगर स्थित जीडीए बोर्ड सदस्य पवन गोयल के निवास पर पहुंचे। इस स्रेहिल मुलाकात के साथ ही मयंक गोयल ने पवन गोयल को अयोध्या के राम मंदिर में स्थापित भगवान श्री राम की प्रतिमा वाली फोटो भेंट की। इस स्रेहिल मुलाकात ने उन अफवाहों को विराम दिया है कि पवन गोयल कुछ खफा खफा से है। बता दें कि महानगर भाजपा अध्यक्ष की दौड़ में पवन गोयल भी शामिल थे, लेकिन अध्यक्ष मयंक गोयल बन गये। इसके बाद से ही विरोधी खेमा प्रचारित कर रहा था कि पवन गोयल पार्टी के इस निर्णय से खफा है। हालांकि, पवन गोयल उस दिन भी मंचासीन थे जिस दिन मयंक गोयल ने अध्यक्ष पद का कार्यभार ग्रहण किया था। इतना ही नहीं मंगलवार को आयोजित उप मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में भी वे उपस्थित थे।

अब जिस प्रकार दोनों गोयल बंधुओं की मुलाकात हुई है उससे उन लोगों को झटका लगा है जो दोनों गोयल बंधुओं को अलग अलग दिखाने का प्रयास कर रहे थे। इस मौके पर पवन गोयल ने भी मयंक गोयल का स्वागत किया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *