Dainik Athah

चुनौती का सामना कर भाजपा महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल ने खिंच दी बड़ी लकीर

  • दो दिन से भी कम समय में एक बड़ा कार्यक्रम आयोजित कर
  • अनुसूचित जाति के कार्यकर्ताओं के साथ ही महानगर की पूरली टीम जुटी कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए
  • विधायक अजीत पाल त्यागी सैकड़ों लोगों के साथ पहुंचे कार्यक्रम स्थल पर

अथाह संवाददाता
गाजियाबाद।
कहते हैं कि यदि किसी लकीर को छोटा करना हो तो उसके बराबर में बड़ी लकीर खिंच दो। जी हां भाजपा के महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल ने कुछ ऐसा ही किया। उन्होंने दो दिन से भी कम समय में विशाल कार्यक्रम आयोजित कर यह साबित कर दिया कि वे एक कुशल संगठनकर्ता है। हालांकि संगठन में काम करना उनके खून में शामिल है। इस एक कार्यक्रम की बदौलत गोयल ने अपने विरोधियों को भी संदेश दे दिया कि संगठन ही वह शक्ति है जो बड़े बड़ों को धराशायी कर देती है।

मौका था मंगलवार को बाबा साहेब डा. भीमराव अंबेडकर रामजी के जन्मोत्सव पर सम्मान समारोह का। यह कार्यक्रम 13 अप्रैल को दोपहर मौखिक रूप से तय किया गया और 14 को लिखित रूप में कहा गया कि बाबा साहेब की स्मृति में एक बड़ा कार्यक्रम आयोजित करना है। उन्होंने तत्काल वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की बैठक बुलाकर बड़ा कार्यक्रम आयोजित करने की घोषणा कर दी। उस समय उनसे कहा गया कि हिंदी भवन छोटा है और जल्द भर जायेगा, लेकिन उन्होंने कहा कि वे कार्यक्रम दीन दयाल उपाध्याय सभागार में ही करेंगे। इसके साथ ही सभी कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी निर्धारित करते स्पष्ट कर दिया कि एक सफल कार्यक्रम करना है।

इसके बाद क्या था, महानगर की पूरी टीम के साथ ही अनुसूचित जाति के कार्यकर्ता भी कार्यक्रम को सफल बनाने में जुट गये। मुख्य अतिथि प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक को तीन बजे आना था, लेकिन उनके आने से डेढ़ घंटा पहले ही दीन दयाल उपाध्याय सभागार खचाखच भर गया। बाद में तो स्थिति ऐसी हुई कि लोगों को खड़े होकर कार्यक्रम का हिस्सा बनना पड़ा। इस दौरान लगातार भाजपा कार्यकर्ता झुंडों में सभागार पहुंचते रहे और महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल सभी प्रमुख कार्यकर्ताओं के गले लगकर अथवा उनसे उम्र में बड़ों के पैर छून में भी संकोच नहीं कर रहे थे।

सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ पैदल पहुंचे विधायक अजीत पाल त्यागी

मुख्य अतिथि के आने से करीब एक घंटा पहले मुरादनगर विधायक अजीत पाल त्यागी अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ दीन दयाल उपाध्याय सभागार पहुंचे। उनके साथ मुरादनगर विधानसभा क्षेत्र के सभी मंडल अध्यक्षों के साथ ही दोनों ब्लाक प्रमुख राजीव त्यागी और राहुल चौधरी डैनी भी थे। इससे साबित होता है कि अजीत पाल त्यागी के पास बड़ी जिम्मेदारी थी। इतना ही नहीं कार्यक्रम में पहुंचने के बाद वे कार्यकर्ताओं के बीच ही बालकनी में जा बैठे, जिसके बाद उनके समर्थक नारे भी लगाते रहे।

दीन दयाल उपाध्याय सभागार में आयोजित कार्यक्रम महानगर की पूरी टीम और साथ ही अनुसूचित जाति के सभी कार्यकर्ताओं की मेहनत से सफल हुआ। इसके लिए सभी का अभिनंदन करता हूं कि इतनी गर्मी के मौसम में सभी ने पूरी मेहनत से कार्यक्रम को सफल बनाया। इसके साथ ही मुरादनगर विधायक अजीत पाल त्यागी का विशेष रूप से आभार। वे सैकड़ों समर्थकों के साथ बाबा साहेब और प्रधानमंत्री मोदी के नारे लगाते हुए भीषण गर्मी में पैदल ही कार्यक्रम स्थल तक पहुंचे। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी जन प्रतिनिधियों के साथ ही सभी कार्यकर्ताओं का आभारी हूं।
मयंक गोयल, महानगर अध्यक्ष भाजपा, गाजियाबाद


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *