Dainik Athah

उठाया लखनऊ समेत पूरे प्रदेश में लगे अवैध होर्डिंग का मुद्दा, कहा ये जानलेवा

विधान परिषद में एमएलसी दिनेश कुमार गोयल एवं विजय बहादुर पाठक ने

अथाह ब्यूरो
लखनऊ/ गाजियाबाद।
विधान परिषद सत्र के पहले ही दिन सोमवार 16 दिसम्बर को दिनेश कुमार गोयल सदस्य विधान परिषद एवं विजय बहादुर पाठक सदस्य विधान परिषद द्वारा नियम 110 के अन्तर्गत लखनऊ शहर में लगे अवैध होर्डिग से सम्बन्धित समस्या को सदन के सम्मुख प्रस्तुत किया।
उन्होने कहा कि लखनऊ शहर खतरनाक अवैध होर्डिग से भरा पड़ा है। घरों की छतों से लेकर चौराहा पर लगी अवैध होर्डिग किसी बड़े हादसे को दावत देते हुए दिखाई पड़ते है। कमोवेश यही स्थिति प्रदेश के दूसरें महानगरों की भी है। महानगर ऐसे होर्डिग वाले विज्ञापनों से भरे पडेÞ रहते हंै। इन होर्डिग्स को लगाते समय किसी भी प्रकार के सुरक्षा मानकों का ध्यान नहीं रखा जाता है। लखनऊ महानगर में ही अकेले घरों की छतों पर एक हजार से अधिक होर्डिंग लगे हुए है विज्ञापन एजेंसियों को इन होर्डिग्स से जहां करोड़ो की कमाई होती है, वहीं नगर निगम को कुछ भी नही मिलता।
दिनेश कुमार गोयल एवं विजय बहादुर पाठक ने कहा अवैध होर्डिग प्रदेश के शहरों और महानगरों मे रहने वाले लोगों के लिए बड़ी मुसीबत बनते जा रहे हंै। होर्डिग्स लगने के बाद सड़कें सिकुड़ सी जाती है जिससे आवागमन साफ नजर नही आता। ट्रैफिक संचालन मे भी बाधा उत्पन्न होती है, कही-कही यह होर्डिग्स जानलेवा साबित होते है। शहरों और महानगरों में होर्डिग लगाने के लिए सरकार नगर निगम या नगर निकाय की जबाबदेही निर्धारित है। तेज हवाओं के साथ मानसून में इन होर्डिग्स के गिरने का खतरा बना रहता है। हादसों के बाद शासन/प्रशासन हरकत में आता है और कुछ समय बाद शुरू की गई कार्यवाही बंद हो जाती है।
उन्होंने कहा एक साल पहले पुणे में ऐसा ही जानलेवा हादसा हो चुका था। लखनऊ के लाल कुआं मे भी अवैध होर्डिग मकान की छत पर गिरने से काफी नुकसान हुआ था शासन/ प्रशासन हरकत में आया किन्तु नतीजे पर पहुंचा नही जा सका। शहरों व महानगरों में रहने वालों का इन अवैध होडिग से जीना दुर्भर हो गया। इस लोकमहत्व के प्रश्न पर व्यक्तव्य की मांग की गई है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *