Dainik Athah

समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने तथा मानव जाति को वेदों से जोड़ने का काम महर्षि दयानंद ने किया: रविंद्र त्यागी

  • त्यार्थ प्रकाश मानव जाति के लिए महर्षि दयानन्द की अमूल्य देन: रविन्द्र त्यागी
  • तीन दिवसीय आर्य समाज निवाड़ी के 17वां वार्षिकोत्सव संपन्न

अथाह संवाददाता
मोदीनगर।
आर्य समाज निवाड़ी के 17 वे वार्षिकोत्सव में गत 3 दिनों से चल रहे कार्यक्रम में विद्वानों ने समाज में चल रही कुरीतियों जैसे अंधविश्वास ,आडंबर ,बाल विवाह, जातिवाद, छुआ-छूत, भेद-भाव आदि पर अपने विचारों से समाज को जागृत करने के साथ -साथ आर्य समाज की विचारधारा से जुड़ने का आह्वान किया। जिससे एक साथ मिलकर राष्ट्र की एकता को मजबूत कर सके ।

कार्यक्रम का शुभारम्भ अध्यक्ष- नगर पंचायत निवाड़ी अनिल त्यागी एवं अध्यक्ष – साधन सहकारी निवाड़ी प्रवीण त्यागी ने ध्वजारोहण द्वारा किया। प्रथम दिवस हापुड़ से आयी कार्यक्रम की मुख्य वक्ता आचार्या सुलभा शास्त्री ने यज्ञ की महत्ता पर प्रकाश डाला। दूसरे दिन कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि देवेन्द्र त्यागी ने ‘आर्य समाज’ को राष्ट्र का प्रहरी बताया। तृतीय दिवस कार्यक्रम के समापन में मुख्य अतिथि वेटनर क्रिकेट एशोसिएन आॅफ यू. पी.अध्यक्ष एवं सीएमडी कृषणा ग्रुप आॅफ इंड्रस्ट्री रविन्द्र त्यागी उपस्थित हुए।

मुख्य अतिथि रविंद्र त्यागी ने अपने उद्बोधन में कहा की महर्षि दयानंद सरस्वती ने ही सर्वप्रथम स्वतंत्रता का पाठ पढ़ाया। रविंद्र त्यागी ने कहा कि जो व्यक्ति वेद शास्त्र नहीं पढ़ सकता उसके लिए महर्षि ने सत्यार्थ प्रकाश दिया जिसमें मनुष्य की जीवन से जुड़ी सभी समस्याओं का समाधान दिया। चाहे वह ईश्वर विषय हो, आत्मा विषय हो, धर्म विषय हो, राज्य व्यवस्था का विषय हो, न्याय व्यवस्था का विषय हो, वर्णाश्रम व्यवस्था का विषय हो, बालकों के पालन पोषण का विषय हो। इसलिए प्रत्येक मनुष्य को अपने जीवन में एक बार सत्यार्थ प्रकाश का स्वाध्याय अवश्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि महर्षि दयानंद ने तत्कालीन समाज में व्याप्त सामाजिक कुरीतियों तथा अंधविश्वासों और रोडियो बुराइयों व पाखंड का खंडन व विरोध किया। वेदों की ओर लौटो उनका दिया हुआ प्रमुख नारा था, उन्होंने कहा वेद की शिक्षा पर चलो अच्छे काम करो इसी से सुख और मोक्ष मिलेगा।

समापन सभा की अध्यक्षता अनिल त्यागी, पूर्व अध्यक्ष नगर पंचायत निवाड़ी ने की। मंच संचालन आर्य कृष्ण शास्त्री ने किया। अंत में डॉ ज्ञानोदय आर्य, संरक्षक आर्य समाज निवाड़ी ने कार्यक्रम में आए विद्वानों का, अतिथियों का, सभी श्रोताओं का धन्यवाद व्यक्त किया। सुनील शास्त्री, विष्णुदत्त शास्त्री,गोपाल शास्त्री,तेजपाल आर्य, सत्यवीर चौधरी- मंत्री आर्य प्रतिनिधि सभा गाजिÞयाबाद, नरेंद्र पांचाल मंत्री केंद्रीय सभा गाजियाबाद आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किये। इस अवसर सुबोध आर्य, चेतन आर्य, संजय आर्य, अधिवक्ता जितेंद्र त्यागी, रजनीश त्यागी, महेन्द्र सिंह त्यागी, कमल प्रकाश त्यागी, आर्य समाज निवाड़ी के सभी कार्यकर्ता एवं जनपद की विभिन्न आर्य समाजो के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *