Dainik Athah

जालसाजों ने राम को भी नहीं छोड़ा

चेक का क्लोन बना कर दो बार अयोध्या के श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के खाते से निकाले 6 लाख रुपये

श्री राम जन्मभूमि मामले में जालसाज ने 9 लाख 86 हजार रुपए का तीसरा क्लोन चेक लखनऊ के SBI में पेमेंट के लिए लगाया। रकम बड़ी होने के कारण बैंक ने इस बार ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय से स्पष्ट किया तो उन्होंने साफ मना कर दिया और कहा कि श्री राम जन्मभूमि की तरफ से ऐसा कोई चेक जारी नहीं किया गया है।

आरोपी ने चेक का क्लोन बना कर अयोध्या के श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के खाते से लाखों रुपए निकालना चाह रहा था। इस जालसाज का पता जब चला, जब उसने 9 लाख 86 हजार रुपए का तीसरा क्लोन चेक लखनऊ के स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) में पेमेंट के लिए लगाया। बड़ी रकम होने के कारण बैंक ने इस बार ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय से स्पष्ट किया तो उन्होंने साफ मना कर दिया।

तुरंत बैंक ने पेमेंट रोकते हुए इस पूरे मामले की जांच जुट गए। चंपत राय जी ने भी इस मामले पर अयोध्या पुलिस से शिकायत की। देर शाम अयोध्या कोतवाली में धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस क्षेत्राधिकारी अयोध्या राजेश राय ने कहा है कि शाम को शिकायत मिलने के बाद धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया है और पूरे मामले की पड़ताल जा रही है।
 

इसकी शुरुआत 1 सितंबर को उस समय हुई, जब श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के खाते के चेक का एक क्लोन लखनऊ में एक बैंक मैं लगाया गया। इस चेक की रकम ढाई लाख रुपए का थी। छोटी रकम होने की वजह से इस चेक की कोई पड़ताल नहीं हुआ और इसे पास कर दिया। इसके कुछ ही दिन बाद इसी तरह की घटना फिर से लखनऊ के उसी बैंक में हुई। दूसरी बार साढे तीन लाख रुपए के चेक का एक और क्लोन लगाया गया और यह चेक भी पास हो गया।

इस तरह दो बार में श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के 6 लाख रुपये जालसाजों ने हड़प लिये। परन्तु 9 सितंबर को जब लखनऊ के एसबीआई ब्रांच में 9 लाख 86 हजार रुपए का तीसरा चेक पेमेंट के लिए लगाया गया तो इस बार बड़ी रकम होने के कारण इस बार बैंक ने ट्रस्ट से पूछना चाहा तो महासचिव चंपत राय ने उन्हें साफ मना कर दिया और कहा कि श्रीराम जन्मभूमि की तरफ से ऐसा कोई चेक जारी नहीं किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *