Dainik Athah

भारतीय संस्कृति में हिंदू नव वर्ष का महत्वपूर्ण स्थान: महंत नारायण गिरी

मोदीनगर में संस्कार भारती ने किया हिंदू नव वर्ष पर कार्यक्रम का आयोजन

अथाह संवाददाता
मोदीनगर।
दूधेश्वर पीठाधीश्वर एवं श्रीपंचदशनाम जूना अखाड़ा के अंतर्राष्टÑीय प्रवक्ता महंत नारायण गिरी ने कहा कि भारतीय संस्कृति में हिंदू नव वर्ष का बड़ा महत्वपूर्ण स्थान है। लेकिन युवा पश्चिमी सभ्यता की अंधी दौड़ में इसे भूलते जा रहे हैं। हमें युवाओं को भारतीय संस्कृति एवं सभ्यता से जोड़ने की आवश्यकता है।

महंत नारायण गिरी रविवार को शाम छत्रि वाला शिव मंदिर में संस्कार भारती द्वारा हिंदू नव वर्ष के मौके पर आयोजित कार्यक्रम को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे। उन्होंने इस मौके पर चैत्र नवरात्र के साथ ही हिंदू नव वर्ष पर क्या नया होता है इसकी जानकारी भी दी। इसके साथ ही बताया कि यह वर्ष महिलाओं के लिए शुभ होने वाला है। कार्यक्रम में विधायक डा. मंजू शिवाच ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन होने से युवा वर्ग को भारतीय संस्कृति से जोड़ने में मदद मिलती है। संस्था के संरक्षक डा. पवन सिंघल ने हिंदू नव वर्ष को लेकर अपने विचार व्यक्त किये और सभी को इसे मनाने की अपील की।

संस्कार भारती मोदीनगर के द्वारा भारतीय नववर्ष विक्रम संवत 2080 के पूर्व आयोजित भारतीय नववर्ष महोत्सव का आयोजन किया गया जिसमें भजनों का आयोजन भी किया गया। इसके साथ ही कविता भी सुनाई गई। कार्यक्रम में पीठाधीश्वर गाजियाबाद अन्तर्राष्ट्रीय प्रवक्ता श्रीपंचदशनाम जूना अखाड़ा ने उपस्थित होकर दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। इसकि आद उनका शॉल ओढ़ाकर एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर स्वागत किया गया। डा. मंजू शिवाच और डा. पवन सिंघल का भी प्रतीक चिन्ह भेंटकर स्वागत किया गया।

इस मौके पर जगवीर शर्मा, दीपक अग्रवाल, संस्कार भारती उपाध्यक्ष महेश तायल, सुनील गोयल, भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश सिंघल, निर्दोष अग्रवाल, राघवेंद्र गुप्ता, पंडित मुकेश शर्मा, दैनिक अथाह के संपादक अशोक ओझा, अमित कुमार शर्मा, स्वदेश जैन, सत्येंद्र त्यागी, नीरज त्यागी, रविदत्त, नरेंद्र कश्यप, अनिला आर्य, गौरव जैन, विनोद वैशाली, देवेंद्र चौधरी, नवीन जायसवाल, पुनीत अग्रवाल, महेश राठौर, अनुभव, नीरज गुप्ता, अनंत मित्तल, प्रीत कुमार शर्मा, पवन अग्रवाल, भरत सिंघल, योगेश गुप्ता, सुरेश सिंघल, राकेश सिंघल, संजीव शर्मा, मनीष गुप्ता, अषिषेक गर्ग, रीमा अग्रवाल, शालिनी गोयल, वर्षा गुप्ता, परिधि, विवेक सिंघल समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *