Dainik Athah

कइयों को घायल करने वाला नरभक्षी कोर्ट से गिरफ्तार

  • बेहोशी का इंजेक्शन लगाने के बाद काबू में आया तेंदुआ
  • जिला न्यायालय परिसर में हमला कर आधा दर्जन को किया था घायल
  • जनपद न्यायालय परिसर में मची भगदड़
  • दहशत में अदालतों, वकीलों के चेंबर के दरवाजे हुए बंद

    अथाह संवाददाता
    गाजियाबाद।
    गाजियाबाद के जनपद न्यायालय परिसर में घुसकर आधा दर्जन से ज्यादा लोगों पर हमला करने वाले तेंदुए को आखिरकार जनपद अदालत से गिरफ्तार कर ही लिया गया। तेंदुए के पकड़े जाने के बाद पुलिस, प्रशासन और न्यायालय से जुड़े लोगों ने राहत की सांस ली।
    बुधवार को दोपहर बाद करीब चार बजे गाजियाबाद जिला अदालत परिसर में उस समय हड़कंप मच गया जब एक तेंदुआ अदालत में घुस आया। तेुंदए के घुसने से हड़कंप एवं भगदड़ की स्थिति है। तेंदुए के हमले में इस दौरान आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गये हैं। इस कारण अदालतों के साथ ही वकीलों के चेंबर के दरवाजे भी बंद हो गये। तेंदुए के हमले में एक जूता पालिश करने वाले, महिला, वकील समेत आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गये। घायलों में पुलिसकर्मी भी बताये जा रहे हैं। तेंदुए के हमले के बाद अदालत परिसर में भगदड़ की स्थिति मच गई और देखते ही देखते पूरा परिसर खाली हो गया। इतना ही नहीं अदालतों के दरवाजे एवं वकीलों के चेंबर भी सुरक्षा कारणों से बंद कर दिये गये। घटना की जानकारी पुलिस एवं वन विभाग को दी गई है। इस घटना के कारण पूरे राजनगर क्षेत्र में हड़कंप की स्थिति बन गई।
    जैसे ही अदालत में तेंदुए की घुसने की सूचना मिली पुलिस उपायुक्त शहर निपुण अग्रवाल के नेतृत्व में भारी संख्या में पुलिस के जवान अदालत पहुंच गये। इसके साथ ही भीड़ को भी दूर करना पुलिस के लिए कठिन था। इसकी सूचना वन विभाग गाजियाबाद के साथ ही मेरठ एवं नोएडा को दी गई। जिसके बाद दोनों स्थानों से टीमें गाजियाबाद पहुंची।
  • तीन शॉट में से दो लगे और अचेत हो गया तेंदुआ
    जानकारी के अनुसार तेंदुए को काबू में करने के लिए वन विभाग की टीमों ने तीन शॉट मारे जिसमें से दो तेंदुए को लगे जिसके बाद वह बेहोश हो गया। इसके बाद ही उसे पिंजरे में कैद किया गया।
  • आस्ट्रेलिया की दवा से किया बेहोश
    जानकारी के अनुसार तेंदुए को काबू में करने के लिए आस्ट्रेलियाइ दवा का प्रयोग किया गया। इसके बाद उसे काबू में किया जा सका।
  • खेतों में गन्ने की कटाई के कारण शहर की तरफ आया तेंदुआ

पुलिस उपायुक्त निपुण अग्रवाल ने वन विभाग के अधिकारियों के हवाले से बताया कि इस समय खेतों में गन्ने की कटाई चल रही है। इसी कारण खेत खाली हो रहे हैं और तेंदुए ने शहर का रूख किया। तेंदुए को काबू में करने के बाद ही पुलिस अधिकारियों ने राहत की सांस ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *