Dainik Athah

राग दरबारी

एक थानेदार ने करा दी पूरे विभाग की फजीहत…

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव होने के बाद अभी मंत्रिमंडल का गठन भी नहीं हुआ, न ही बाबा का शपथ ग्रहण हुआ। लेकिन एक थानेदार ने पूरे विभाग की फजीहत करा दी। स्थिति यह हो गई कि पूरी भाजपा व संघ विभाग के खिलाफ आ गये। मामला शहर के टॉप थानों में से एक वह भी ट्रांस हिंडन का मलाईदार थाना है। एक विवाद इतना बढ़ा कि एक व्यक्ति ने पिस्टल निकाल ली। लेकिन वह फायर नहीं कर पाया। मामले में भाजपा के साथ ही संघ से जुड़े लोग भी कूद गये। इसके बाद हत्या के प्रयास की धारा आरोपी लगा दी गई। सभी संतुष्ट हो गये। लेकिन रातों रात वह गंभीर धारा हटा दी गई तो भगवा धारियों की त्यौरी भी चढ़ गई। इस पूरे मामले में दरबारी लाल को पता चला कि भगवा टीम सोमवार को कप्तान साहब के यहां पहुंच गई। इस दौरान थानेदार साहब को लेकर खूब बात हुई। लेकिन पता नहीं क्या बात है सारी बात सुनने के बाद अब खुद कप्तान साहब मामले को देखेंगे। यदि कप्तान को ही इस प्रकार के मामले खुद देखने पड़े तो लानत है ऐसे थानेदारों पर। लेकिन पता नहीं पहाड़ का असर है अथवा किसी बड़े नेता की बिरादरी का सभी बड़े अफसर चुप्पी साधे बैठे हैं। यदि मामला कहीं और का होता तो शायद…

जैसे मेयर ने चुनाव लड़ाया वैसे ही विधायक जी अब चुनाव लड़ाएंगे…

विधानसभा चुनाव के बाद उत्तर प्रदेश में अब कार्यकर्ता निगम चुनावों की तैयारी में लग गए हैं। विधानसभा चुनाव के नतीजे भाजपा के पक्ष में आने के बाद भाजपा कार्यकतार्ओं में उत्साह के साथ-साथ नगर निगम टिकटों की दौड़ में भाग दौड़ तेज कर दी है। भाग दौड़ तेज करने के साथ-साथ कार्यकर्ता भाजपा के वरिष्ठ नेताओं से संपर्क साधने लगे हैं, वही एक दूसरे के समर्थक अभी से नगर निगम चुनाव के लिए अपने अपने नेताओं के गुणगान कर रहे हैं तथा आंकड़ा लगा रहे हैं कि मेयर का चुनाव कौन लड़ेगा। ऐसे में एक मेयर समर्थक और शहर विधायक समर्थक के बीच चर्चा हो रही थी। चर्चा आ गई एक बार फिर विधायकों की तरह मेयर को भी दूसरा मौका मिल जाए तो कैसा चुनाव रहेगा। शहर विधायक चुनाव तो लड़ाएंगे ना। तभी विधायक समर्थक ने कहा क्यों नहीं लड़ आएंगे जरूर लड़ाएंगे जैसे मेयर साहब ने चुनाव लड़ाया है वैसे ही विधायक जी भी उन्हें इस बार चुनाव लड़ागे। अब इस बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि जब कार्यकर्ता ऐसी बात कर रहे हैं तो जरूर कोई ना कोई किसी से तो कमी बेसी रही है जिसका उतारा मेयर चुनाव में होगा?

…दरबारी लाल

Raag Darbari….. Darbarilal….. Raagdarbari…..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *