Dainik Athah

राग दरबारी

…जब पार्षद ने अपने ही वार्ड अध्यक्ष की पुलिस से कर दी शिकायत

विधायक के चुनाव के बाद स्थानीय निकाय की तैयारी शुरू होने वाली है, लेकिन शायद शहर की एक महिला पार्षद यह भूल बैठी है और अपने ही कार्यकतार्ओं को नाराज करने में लगी है। ऐसा ही एक वाकया शनिवार को दरबारी लाल को देखने को मिला। दरअसल फूल वाली पार्टी के शहर मंडल में एक वार्ड अध्यक्ष के यहां निजी कार्यक्रम था। जिसमें शहर मंडल के सभी कार्यकतार्ओं को आमंत्रित किया गया था। कार्यक्रम के लिए सड़क पर टेंट लगाया गया था। लेकिन दूसरे के सुख से परेशान मेंबर साहब ने इसकी शिकायत पुलिस से कर दी। मेंबर साहब की शिकायत पर पुलिस पहुंची तो इस कार्यक्रम के लिए लगे टेंट से आस-पड़ोस के लोगों ने किसी भी तरह की दिक्कत से इनकार किया। इसके बाद भी पुलिस ने वाहनों के निकलने के लिए चार फीट की जगह छुड़वा दी और कार्यक्रम करने की हरी झंडी दे दी। लेकिन मेंबर साहब की इस हरकत से वार्ड कार्यकतार्ओं के बीच वह विलेन जरूर बन गई।

जब शहर प्रत्याशी सवा लाख से…

जैसे-जैसे मतगणना के दिन करीब आते जा रहे हैं वैसे वैसे राजनीतिक दलों में सीटों के आंकड़े का खेल प्रारंभ हो गया है। जिस राजनीतिक दल के कार्यकतार्ओं को देखो अपने दल की सरकार बनाने के आंकड़े लगा रहे है तथा बता रहे हैं। ऐसे ही फूल वाली पार्टी के एक कार्यकर्ता से बात हुई जो कुछ दिन पहले गाजियाबाद की सीटों के आकलन में शंका व्यक्त करते थे अब वे भी जिले की पांचो सीटों के जीतने का दावा कर रहे हैं। कारण बताते हैं कि जब विरोध के बावजूद हमारा शहर प्रत्याशी सवा लाख वोटों से जीतने का दावा कर सकता है तो हम भी जिले की पांचों सीटें जीतने तथा उत्तर प्रदेश में ढाई सौ से अधिक सीट पार्टी की लाने का दावा कर ही सकते हैं। अब आप ही अनुमान लगा सकते हैं कार्यकतार्ओं के दावों में कितनी जान हैं।
——————-

….दरबारी लाल

Raag Darbari

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *