Dainik Athah

अपने ही देश के लोगों को एक-दूसरे से डराती हैं, लड़ाती हैं: अखिलेश यादव

भाजपाई संगी-साथियों की विभाजनकारी नीतियाँ


अथाह ब्यूरो
लखनऊ। समाजवादी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपाई संगी-साथियों की विभाजनकारी नीतियाँ अपने ही देश के लोगों को एक-दूसरे से डराती हैं, लड़ाती हैं। ये ‘बाँटो-और-राज करो’ की साम्राज्यवादी सोच के वो विचारवंशी लोग हैं, जो भूमिगत रहकर अपनी पहचान छुपाते हैं इसीलिए अपना रजिस्ट्रेशन नहीं करवाते हैं। गिरोह ही अनरजिस्टर्ड होते हैं। ये नकारात्मक लोग देश में अस्थिरता पैदा करते हैं, जिससे लोगों का ध्यान इनके भ्रष्ट शासन-प्रशासन की ओर न जाए और लोगों की भावनाओं का दुरुपयोग कर, ये लोग अपना स्वार्थ सिद्ध करते रहें। यही इनका संकल्प है और इसी की सिद्धी के लिए ये दरारवादी चौबीसों घंटे ‘दीमकी गतिविधियों’ में संलिप्त रहते हैं। सच तो ये है कि कोई भी समाज लड़ना नहीं चाहता है लेकिन ये संगी-साथी अपने कुछ ‘स्वार्थ-सेवी’ लोगों को समाज के बीच तरह-तरह के मुखौटे पहनाकर भेज देते हैं, जो समाज को विखंडित करने के लिए दरारें ढूँढकर उसे खाई बना देते हैं। ये भोलेभाले लोगों को अपना शिकार बनाते हैं और ह्यभय और अविश्वासह्ण का वातावरण बनाकर ये खुदगर्ज लोग समाज को हिंसा से भरकर, रक्तरंजित करके अपने गलत मंसूबों को पूरा करते रहते हैं।
अखिलेश यादव ने कहा कि वो दिन दूर नहीं जब इन विघटनकारी लोगों के लिए हमारे देश के हर गाँव, बस्ती, शहर और प्रदेश में ह्यनाकाबंदीह्ण घोषित कर दी जाएगी। ऐसे लोगों की जो करतूतें लगातार उजागर हो रही हैं, उससे सावधान होकर लोगों ने इन्हें अपने घर-परिवार में प्रवेश-प्रवास से रोक दिया है। उन्होंने कहा कि ये विश्वास के साथ घात करने वाले लोग हैं। ये स्वयं की सेवा में लगे लोग हैं, इनकी गिद्ध निगाह में सिर्फ अपना स्वार्थ होता है। इन्हें न किसी परिवार से मतलब है, न किसी समुदाय से, न किसी प्रदेश या हमारे देश से।
यादव ने कहा कि भाजपा और उनके संगी-साथियों की साजिश और चाल बाजी के परदे अब पूरी तरह हट गये हैं, इसीलिए इस बार जनता इन्हें हमेशा के लिए हटा देगी और इन मानवता विरोधी लोगों की नकारात्मक विचारधारा को हमेशा के लिए सुखा देगी। जनता की जागरूकता ही देश का भविष्य बनाएगी। अब बस कुछ समय की बात है, बुरे दिन जाने वाले हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *