योजना गाजियाबाद में सुनियोजित शहरी विकास को नई गति प्रदान करेगी: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
अथाह संवाददाता
गाजियाबाद। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) की लगभग 14 वर्ष बाद विकसित की गई नई भूखण्डीय योजना ‘नंदग्राम भूखण्डीय योजना’ के ब्रॉशर का विधिवत विमोचन किया गया। यह योजना जनपद गाजियाबाद के ग्राम नूरनगर, नंदग्राम (खसरा संख्या 96 एवं 97) में विकसित की जा रही है।
लगभग डेढ़ दशक के अंतराल के पश्चात प्राधिकरण द्वारा प्रस्तुत की गई यह भूखण्डीय योजना नागरिकों को नियोजित एवं पारदर्शी प्रणाली के अंतर्गत आवासीय भूखण्ड प्राप्त करने का महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करती है।
रविवार को हिंडन एयरपोर्ट पर आयोजित एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नंद ग्राम भूखंडीय योजना के बॉशर का विमोचन किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यह योजना गाजियाबाद में सुनियोजित शहरी विकास को नई गति प्रदान करेगी तथा डिजिटल एवं पारदर्शी प्रक्रिया के माध्यम से नागरिकों का विश्वास सुदृढ़ करेगी।
इस मौके पर जीडीए उपाध्यक्ष नंद किशोर कलाल, पुलिस आयुक्त जे रविंद्र गौड, जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़, नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक समेत अन्य लोग उपस्थित थे।
योजना की मुख्य विशेषताएँ
. भूखण्डों का आकार 60 वर्ग मीटर से 221 वर्ग मीटर तक, 79,000 प्रति वर्ग मीटर, रेरा पंजीकरण संख्या: UPRERAPRJ932839/02/2026 . आवंटन लॉटरी के माध्यम से होगा।
योजना के अंतर्गत भूखण्डों का आवंटन गाजियाबाद विकास प्राधिकरण द्वारा पूर्णत: पारदर्शी लॉटरी प्रणाली के माध्यम से किया जाएगा। आवंटन पत्र प्राधिकरण की आधिकारिक वेबसाइट से डिजिटल रूप में उपलब्ध कराया जाएगा।
आवेदन एवं भुगतान व्यवस्था
. आवेदन केवल आॅनलाइन माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे।
. पंजीकरण धनराशि भूखण्ड मूल्य का 10% (आरक्षित वर्ग हेतु 5%) होगी।
. शेष धनराशि 8 त्रैमासिक किस्तों में 10% वार्षिक ब्याज सहित देय होगी ।
. पूर्ण भुगतान एवं रजिस्ट्री के पश्चात 36 माह के भीतर कब्जा प्रदान किया जाएगा ।
गाजियाबाद यह योजना गाजियाबाद की प्राइम लोकेशन पर हिंडन एयरपोर्ट के पास स्थित है। इच्छुक आवेदक गाजियाबाद विकास प्राधिकरण की आधिकारिक वेबसाइट
www.gdaghaziabad.in पर जाकर निर्धारित समयावधि में आॅनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
