Dainik Athah

डील’ वो ‘डाल’ है, जिसको उस पर बैठने वाला ही काट रहा है: अखिलेश यादव

अमेरिका के साथ हो रहे व्यापारिक डील के खिलाफ सपा सांसदों का विरोध प्रदर्शन



अथाह ब्यूरो
नयी दिल्ली।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, पूर्व मुख्यमंत्री एवं सांसद अखिलेश यादव ने कहा है कि ये ‘डील’ वो ‘डाल’ है, जिसको उस पर बैठने वाला ही काट रहा है। ये डील हमारे देश की सिर्फ़ खेती-मजदूरी ही नहीं बल्कि हर तरह के पैदावार-उत्पादन, काम-कारोबार और रोजगार के खिलाफ है। ये वो अदृष्य जंजीर है जो पैसे के लालच में डूबे बिचौलियों की मानसिकता वाले खुदगर्ज भाजपाइयों को दिख नहीं रही है।
यादव ने कहा कि जिन्होंने पहले हमारे लोगों को साक्षात जंजीर में बांधकर भेजा था उन्होंने अब डील का जाल फेंककर भाजपा सरकार को मजबूर कर दिया है। अब भाजपा के वो संगी-साथी कहां भूमिगत हो गये हैं जो स्वदेशी का नारा लगाते थे। आत्मनिर्भरता की जगह भाजपाइयों को ह्यपरनिर्भरताह्ण का नारा अपना लेना चाहिए।
अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार ने देश का बाजार विदेशियों को सौंप दिया है। इससे खेती किसानी और किसानों का बड़े पैमाने पर नुकसान होगा। जब सब कुछ विदेश से आयेगा तो हमारे देश का किसान क्या उगाएगा और क्या बेचेगा? उन्होंने कहा कि किसानों को नुकसान पहुंचा कर देश में कोई सरकार नहीं चल सकती है। किसान और किसानी विरोधी भाजपा सरकार स्पष्ट करे कि विदेशियों के सामने अपने हितों का समर्पण करने की मजबूरी क्या है?। उन्होंने कहा कि भाजपा कभी भूमि अधिग्रहण लाकर खेती-किसानी को हड़पने का षडयंत्र करती है, कभी काले-कानूनों से किसानों को मौत के मुंह में ढकेल देती है। भाजपाई सोच बिचौलियों वाली है, वो पैदावार-उत्पादन की जगह बीच में कमीशनखोरी से सिर्फ़ अपना पेट भरना जानती है। ‘खेती-किसानी’ के बीच ही नहीं, ‘किसानों’ के बीच भी बैठे भाजपाई बिचौलियों का भंडाफोड़ होना चाहिए। किसान कहे आज का, नहीं चाहिए भाजपा। भाजपा जाए तो खेतीबाड़ी बच पाए।
समाजवादी पार्टी के सांसदों ने भी आज संसद परिसर में अमेरिका के साथ हो रहे व्यापारिक डील के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। समाजवादी पार्टी के सभी सांसदों ने एकजुट होकर बैनर-पोस्टर लेकर प्रदर्शन किया और अमेरिका के साथ हो रही डील का विरोध किया। केन्द्र सरकार के विरोध में नारे लगाये। समाजवादी पार्टी के सांसदों ने कहा कि यूएस डील अत्याचारी है। किसानों पर संकट भारी है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *