Dainik Athah

बगड़ दुर्गा मंदिर से निकली भव्य शोभा यात्रा, अनेक स्थानों पर हुआ स्वागत

शोभायात्रा के साथ हुआ दुर्गा माहोल महोत्सव का समापन

महिलाएं अपने गोपालजी को लेकर हुई शोभा यात्रा में शामिल



अथाह संवाददाता
बगड़ (झुंझूनू)।
शिक्षा नगर के रूप में प्रसिद्ध राजस्थान के झुंझुनू जिले के बगड़ कस्बे के दुर्गा मंदिर में शारदीय नवरात्र में चल रहे दुर्गा महोत्सव का शोभा यात्रा एवं पूजन के साथ ही समापन हो गया।


गुरूवार को दुर्गा मंदिर से शोभा यात्रा निकाली गई। दुर्गा मंदिर मंदिर पुजारी भवानी शंकर व्यास इस दौरान मां ब्रह्माणी की प्रतिमा के साथ रथ पर सवार थे। इसके साथ ही शोभा यात्रा में सैकड़ों की संख्या में महिलाएं अपने अपने लड्डू गोपाल के साथ शोभा यात्रा में शामिल हुई। महिलाएं अपने घरों से लड्डू गोपाल को लेकर आई थी। शोभा याद्धा में दिल्ली और अलवर को पार्टियों ने नृत्य नाटिकाओं की प्रस्तुतियां दी। जिसमें मुख्य रूप से मां काली, शंकर पावर्ती, राधा कृष्ण के स्वरूप ने मनमोहक प्रस्तुति दी। इसके साथ ही अनेक स्थानों पर शोभा यात्रा का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।


शोभा यात्रा में मुरलीधर महावीर प्रसाद ओझा ट्रस्ट के ट्रस्टी नरेंद्र कुमार ओझा, अशोक ओझा, संतोष दाधीच, नगर पालिका बगड़ चेयरमैन गोविंद सिंह राठौड़, वीरेंद्र सिंह शेखावत वीआईपी, अवधेश ओझा, राम गोपाल जांगिड़, योगेंद्र सिंह राठौड़, वीरेंद्र सिंह शेखावत, कपिल व्यास, मनोज व्यास, प्रवीन व्यास, संतोष सेन, सुरेंद्र सिंह शेखावत, ख्याली राम सैनी, विकास दाधीच राहुल सेन, अनुज शर्मा, आशीष दाधीच, शैलेश दधीच वेदांत दाधीच, राजू कोनोडिया, ओम प्रकाश दाधिच, अनुज शर्मा, मुकेश सैनी, नरेश आल्हा, गगन कानोड़िया, राहुल सैन शामिल हुए।
अंत में फतेह सागर ओझा तालाब पर दुर्गा जी की आरती कर शोभा यात्रा का समापन किया गया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *