Dainik Athah

क्या बदलेंगे भूपेंद्र चौधरी, मिलेगा मंत्री पद!

तैयारी पूरी, घोषणा का इंतजार

शारदीय नवरात्र: भाजपा संगठन में दिखेगा बड़ा बदलाव

राष्टय अध्यक्ष चुनाव को लेकर अब भी ऊहापोह की स्थिति
अशोक ओझा
नयी दिल्ली।
भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं समेत देशभर के लोगों को भाजपा संगठन में बदलाव का इंतजार है। यदि सबकुछ ठीक ठाक रहा तो शारदीय नवरात्र में भाजपा संगठन में दिल्ली से लेकर लखनऊ तक बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। हालांकि पार्टी बिहार चुनाव के मद्देनजर राष्टÑीय अध्यक्ष के चुनाव को लेकर अब भी ऊहापोह की स्थिति है। लेकिन यह करीब करीब तय माना जा रहा है कि उत्तर प्रदेश संगठन में बदलाव होने जा रहा है।
बता दें कि भाजपा के राष्टÑीय अध्यक्ष के चुनाव में करीब एक वर्ष की देरी हो चुकी है। इसके साथ ही भाजपा अब तक नत्तर प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली, मुंबई, कर्नाटक, गुजरात और त्रिपुरा के नए प्रदेश अध्यक्ष भी घोषित नहीं कर सकी है। भाजपा के उच्चपदस्थ सूत्रों की मानें तो भाजपा इनमें से उत्तर प्रदेश समेत अधिकांश राज्यों के अध्यक्षों के नामों को तय कर चुकी है। इंतजार है तो बस घोषणा का। सूत्र बताते हैं कि उत्तर प्रदेश भाजपा को नया अध्यक्ष मिलना करीब करीब तय है। रही बात वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी को प्रदेश सरकार में मंत्री पद मिल सकता है, उनका विभाग भी भारीभरकम होगा।
पिछले सप्ताह भाजपा के 11 अशोक रोड स्थित पुराने राष्टय कार्यालय पर हुई समन्वय बैठक में प्रदेश अध्यक्षों के नाम पर सहमति बन चुकी है। इस बैठक में राष्टय स्वयं सेवक संघ से भाजपा के साथ समन्वय का काम देख रहे अरूण कुमार भी थे। सूत्रों की मानें तो राष्टय अध्यक्ष को लेकर अब भी ऊहापोह की स्थिति है। यदि नवरात्र में राष्टय अध्यक्ष के नाम पर निर्णय नहीं हुआ तो 15 नवंबर के बाद ही नया राष्टय अध्यक्ष मिल सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *