Dainik Athah

… तो दिल्ली भाजपा मुख्यालय पर नड्डा, लखनऊ में भूपेंद्र सिंह चौधरी फहरायेंगे तिरंगा!

  • अगले कुछ दिनों तक टला भाजपा अध्यक्ष के बदलाव का मुद्दा
  • 10 अगस्त से पूरे देश में भाजपा निकालेगी तिरंगा यात्रा
  • भाजपा ने पूरा ध्यान तिरंगा यात्राओं पर केंद्रीत किया

अशोक ओझा
नयी दिल्ली।
देशभर के साथ ही उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों के जो भाजपा कार्यकर्ता राष्टÑीय और यूपी भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चुनाव का इंतजार कर रहे थे उन्हें अब झटका लग सकता है। दिल्ली में स्वतंत्रता दिवस पर भाजपा के राष्टÑीय कार्यालय में जेपी नड्डा और उत्तर प्रदेश में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ही पार्टी कार्यालय पर राष्टÑीय ध्वज तिरंगा फहरा सकते हैं।
बता दें कि पिछले कुछ दिनों से दिल्ली से जो खबरें छन कर आ रही थी उसके अनुसार एक- दो दिन में यूपी भाजपा के नये अध्यक्ष की घोषणा हो जायेगा। इस संभावना को इसलिए भी बल मिल रहा था कि पिछले दिनों मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और राष्टÑीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की थी। इसके साथ ही भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिह चौधरी एवं प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह भी दिल्ली आकर बड़े नेताओं से मिल चुके हैं। वहीं, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य एवं ब्रजेश पाठक भी दिल्ली आकर नेताओं से मिल चुके हैं।
कल तक यह उम्मीद जताई जा रही थी कि अगले एक- दो दिन में ही प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा हो जायेगी, इसके बाद राष्टÑीय अध्यक्ष का चुनाव होगा। सूत्र बताते हैं कि अब जल्द नया अध्यक्ष घोषित नहीं होने वाला। जिस कारण स्वतंत्रता दिवस पर भूपेंद्र सिंह चौधरी ही प्रदेश कार्यालय पर ध्वजारोहण करेंगे इसकी पूरी संभावना है। भाजपा अब नये अभियान की तैयारियों में जुट गई है।
भाजपा ने 10 से 15 अगस्त तक देशव्यापी तिरंगा यात्रा का आयोजन करने का निर्णय लिया है। इसे पूरे अभियान का प्रभारी भाजपा के राष्टÑीय महासचिव सुनील बंसल को बनाया गया है। दस अगस्त से मंडल से लेकर जिला स्तर तक तिरंगा यात्राओं का आयोजन किया जायेगा। इसमें शक्ति केंद्र से लेकर प्रदेश और राष्टÑीय स्तर के पदाधिकारी जुटेंगे। इन यात्राओं के दौरान शहीदों के परिजनों को सम्मानित करने, युद्ध स्मारकों की सफाई समेत अन्य योजनाएं है। उम्मीद जताई जा रही है कि इसी कारण नये अध्यक्षों की ताजपोशी में देरी की जा रही है। इन यात्राओं के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और विदेश मंत्री एस जयशंकर के सिंदूर पर चर्चा के दौरान दिये गये भाषणों को आम जनता तक पहुंचाया जायेगा।
मात्र तीन माह में दूसरी तिरंगा यात्रा भाजपा संगठन के लिए एक चुनौती होगी, भाजपा इसमें किसी प्रकार की ढिलाई नहीं छोड़ना चाहती, यहीं कारण है कि यूपी अध्यक्ष और राष्टÑीय अध्यक्ष चुनाव को इसी बहाने पीछे किये गया है। अब दो सप्ताह से ज्यादा समय तक प्रदेश अध्यक्ष और उनकी टीम ही अभियानों का नेतृत्व करेगी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *