24 जुलाई को मानसी ज्वेलर्स पर हुई थी लूट

अथाह संवाददाता
गाजियाबाद। गाजियाबाद पुलिस ने थाना लिंक रोड क्षेत्र में हुई मानसी ज्वेलर्स की लूट का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दो बदमाशों कपिल और मनीष को गिरफ्तार किया है। दोनों को पैर में गोली लगी है और फिलहाल उनका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। मनीष मेरठ के सरधना का रहने वाला है, जबकि कपिल लोनी का निवासी है। यह लूट 24 जुलाई को हुई थी, जब दो बदमाश स्विगी और ब्लिंकिट जैसी फूड डिलीवरी कंपनियों की ड्रेस पहनकर ब्रज विहार स्थित मानसी ज्वेलर्स में घुसे और हथियार के बल पर करीब 20 किलो चांदी और 125 ग्राम सोना लूटकर फरार हो गए थे। पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई थी, जो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुई।


दोनों पर दर्ज हैं कई मुकदमे
पुलिस ने बदमाशों के पास से 50 हजार रुपए नकद, करीब 2 किलो चांदी, 40 ग्राम सोना, 2 तमंचे, कारतूस और चोरी की फर्जी नंबर प्लेट लगी स्प्लेंडर बाइक बरामद की है। पूछताछ में पता चला कि आरोपियों ने जेवरात हरिद्वार और बिहार के समस्तीपुर में बेचने की कोशिश की थी। दोनों के खिलाफ दिल्ली-एनसीआर में हत्या, लूट, गैंगस्टर एक्ट समेत कई मुकदमे दर्ज हैं।

दो बदमाशों ने की थी लूटपाट
24 जुलाई को थाना लिंक रोड क्षेत्र के ब्रज विहार इलाके में दिनदहाड़े दो बदमाशों ने मानसी ज्वेलर्स की दुकान में हथियारों के बल पर 20 किलो चांदी और 125 ग्राम सोने की लूट को अंजाम दिया था। लूट का सीसीटीवी भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। पुलिस ने 6 टीम अलग अलग इलाकों में बदमाशों को पकड़ने के लिए लगाई गई थीं।
वहीं पुलिस ने घटना में शामिल दो अन्य बदमाशों को भी गिरफ्तार किया है पुलिस को घायल बदमाशों ने पूछताछ बताया था कि तीन दिन पूर्व अपने साथी मेहताब मन्नू खान उर्फ मोनू खान व अभिषेक से झिलमिल कॉलोनी शाहदरा में मनीष के किराए के घर पर लूट की योजना बनाई थी । योजना के तहत घटना में चोरी की बरामद मोटरसाइकिल और ड्रेस अभिषेक बेहटा हाजीपुर ने उपलब्ध कराई थी। लूट के माल में 500 ग्राम चांदी 25000 में उत्तराखंड के रहने वाले दीपू को बेची थी। बदमाशों ने लूट का माल हरिद्वार व समस्तीपुर बिहार में बेचा था। लिंक रोड पुलिस ने दीपू व महताब को कौशांबी बस अड्डे से गिरफ्तार कर लिया जिसके कब्जे से लूटे गए सोना चांदी के जेवरात 15000 की नकदी बरामद की है। पुलिस फरार अपराधी जयप्रकाश और अभिषेक की तलाश में जुटी है।
आरोपियों ने पुलिस टीम पर की फायरिंग
साहिबाबाद एसीपी श्वेता कुमारी यादव के अनुसार, इसी दौरान चेकिंग कर रही पुलिस टीम ने एक संदिग्ध बाइक सवार दो युवकों को रोकने का प्रयास किया। इस पर बाइक सवारों ने रॉग साइड भागने का प्रयास किया और तभी हडबडाहट में आरोपियों की बाइक फिसलकर गिर गई। इस दौरान आरोपियों ने खुद को घिरता देख पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जिस पर पुलिस की ओर से की गई जवाबी कार्रवाई में दो बदमाश घायल हो गये। पुलिस के अनुसार पकड़े गए आरोपियों की पहचान कबुल नगर बेहटा हाजीपुर थाना लोनी बोर्डर निवासी कपिल कुमार और कपसाड थाना सरधना जनपद मेरठ, हाल निवासी बेहटा हाजीपुर थाना लोनी बोर्डर निवासी मनीष उर्फ मोनू के रूप में हुई है। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। आरोपियों के पास से पुलिस ने 50 हजार रुपये, सोने चांदी के गहने, अवैध तमंचे और कारतूस बरामद हुए है।
लूटे गए गहने हरिद्वार और बिहार में बेचे
साहिबाबाद एसीपी श्वेता कुमारी यादव के अनुसार, पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होने योजनाबद्ध तरीके से अपने साथियो के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया गया था । पकड़े गए आरोपी कपिल और मनीष का पहले से अच्छा आपराधिक इतिहास है। आरोपियों के खिलाफ दिल्ली एनसीआर में लूट, हत्या, हत्या का प्रयास, आर्मस एक्ट और गैंगस्टर एक्ट के तहत दर्जनों के आस पास मुकदमें दर्ज है। पकडे गये दोनो आरोपियों ने बताया कि उन्होने अपने अन्य साथीयों के साथ मिलकर रहकॠॠ और इछकठङकळ की ड्रेस पहनकर इसलिए गए थे, ताकि ज्वैलर्स की दुकान को आसानी से खुलवा सकें। आरोपियों के पास से बरामद चोरी की बाइक और ड्रेस इनके एक साथी अभिषेक द्वारा उपलब्ध करायी गयी थी। घटना को अंजाम देने के बाद बरामद सोने चांदी के जेवरातों को बेचने के लिए हरिद्वार और बिहार राज्य के समस्तीपुर में लूटा गया माल बेचा था।
