Dainik Athah

विधायक अजीत पाल त्यागी को पत्र भेजकर पूर्व कैबिनेट मंत्री राजपाल त्यागी के निधन पर जताया शोेक

  • पीएम मोदी, सीएम योगी, राजस्थान के सीएम भजन लाल शर्मा समेत बड़ी संख्या में राजनीतिज्ञों ने
  • राजपाल त्यागी ने कभी भी दिल्ली में नेताओं की परिक्रमा नहीं की, वे आम आदमी के नेता थे: केसी त्यागी

अथाह संवाददाता
गाजियाबाद।
मुरादनगर विधायक अजीत पाल त्यागी को पत्र भेजकर जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा, राजस्थान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी समेत बड़ी संख्या में राजनीतिज्ञों ने पूर्व कैबिनेट मंत्री राजपाल त्यागी के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।, वहीं पूर्व सांसद एवं जनता दल यू के रजनीति सलाहकार केसी त्यागी ने कहा राजपाल त्यागी ने दिल्ली नजदीक होते हुए भी कभी दिल्ली के बड़े नेताओं की परिक्रमा नहीं की। वे आम आदमी के नेता थे।

केसी त्यागी ने कहा यह राजपाल त्यागी जैसी सख्सियत ही थी कि दस साल कांग्रेस जिलाध्यक्ष रहने के बावजूद उन्होंने टिकट न मिलने पर पार्टी छोड़ दी और निर्दलीय विधायक बनें। जबकि, उस समय कांग्रेस का कोई विकल्प नहीं था। इतना ही नहीं बसपा, सपा फिर निर्दलीय वे विधायक बनें। यह उनका जनता से सीधे जुड़ाव का ही परिणाम है। उन्होंने कहा उनके विधायक पुत्र अजीत पाल त्यागी भी उनके नक्शे कदम पर ही चलकर लगातार दूसरी बार विधायक है।

जमीन से जुड़े लोकप्रिय नेता थे राजपाल त्यागी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विधायक अजीत पाल त्यागी को पत्र भेजकर कहा कि आपके पिता राजपाल त्यागी जी के निधन के बारे में जानकर गहरा दुख हुआ। इस कठिन समय में मेरी संवेदना परिवार के साथ है। जमीन से जुड़े लोकप्रिय नेता के रूप में राजपाल त्यागी जी ने सार्वजनिक जीवन में अपने दायित्वों का कुशलता पूर्वक निर्वहन किया। उत्तर प्रदेश के विकास में उन्होंने महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनके द्वारा जरूरतमंद लोगों के लिए किये गये कार्यों को सदैव याद किया जायेगा। उनका निधन साज के लिए बड़ी क्षति है। वे परिवार के लिए प्रेरणास्त्रोत थे। आज वे सशरीर संसार में नहीं है, लेकिन उनसे मिली शिक्षा एवं संस्कार परिवार का मार्ग दर्शन करते रहेंगे। ईश्वर शोक संतप्त परिजनों और शुभचिंतकों को यह दुख सहन करने का धैर्य और साहस प्रदान करें।, ऊं शांति।

राजपाल त्यागी के निधन से समाज को अपूरणीय क्षति: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अजीत पाल त्यागी को पत्र भेजकर कहा कि आपके पूज्य पिता श्री राजपाल त्यागी जी के आकस्मिक निधन का समाचार जानकर अत्यं दुख हुआ। उन्हांन कहा पिता का निधन किसी भी पुत्र के लिए अत्यंत दुखदायी होता है, लेकिन जन्म- मरण का चक्र हमें जीवन की नश्वरता एवं सच्चाई का बोध कराता है। श्री राजपाल त्यागी एक जनप्रिय नेता थे। उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री के रूप में उनका कार्य उल्लेखनीय था। उनके असामयिक निधन से परिवार एवं समाज को अपूरणीय क्षति हुई है। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को चिर शांति प्रदान करें तथा आप सभी परिवारजनों को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान दें।

Interview with Bhajan Lal Sharma: 'Politics and ideology is one thing, I  like restraint in language' - India Today

राजपाल त्यागी जी के निधन से गहरा दुख पहुंचा: भजन लाल शर्मा, मुख्यमंत्री राजस्थान

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने अजीत पाल त्यागी को पत्र भेजकर कहा कि आपके पूजनीय पिताजी श्री राजपाल त्यागी जी के निधन का समाचार जानकर मन को गहरा आघात पहुंचा। यह क्षति अपूरणीय है, किंतु ईश्वरीय इच्छा और विधि के विधान के आगे हम सब असहाय हैं। हरि इच्छा सर्वाेपरि है। मैं परम पिता परमेश्वर से प्रार्थना करता हूं कि दिवंगत आत्मा को परम शांति व श्रीचरणों में स्थान और शोक संतप्त परिजनों को यह आघात सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

मेरी संवेदना आपके और परिवार के साथ: केशव प्रसाद मौर्य, उप मुख्यमंत्री उप्र

उत्तर प्रदेश सरकार में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने विधायक अजीत पाल त्यागी को पत्र भेजकर कहा कि पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं आपके पिता श्री राजपाल त्यागी जी के निधन का समाचार जानकर अत्यंत दुख पहुंचा है। उन्होंने स्व. राजपाल त्यागी को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि उनकी संवेदना आपके और पूरे परिवार के साथ है। मेरी ईश्वर से प्रार्थना है कि वह दिवंगत पुण्यआत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं शोकाकुल परिवार को दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। उन्होंने कहा मेरी संवेदना आपके और आपके परिवार के साथ है।

मेरे लिए परिवार के वरिष्ठ सदस्य थे राजपाल त्यागी: जनरल वीके सिंह

पूर्व केंद्रीय मंत्री, गाजियाबाद के पूर्व सांसद एवं वर्तमान में मिजोरम के राज्यपाल जनरल वीके सिंह ने अजीत पाल त्यागी को पत्र भेजकर पूर्व कैबिनेट मंत्री राजपाल त्यागी के निधन पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा यह दुख उस समय और बढ़ जाता है कि वे मेरे लिए परिवार के वरिष्ठ सदस्य थे। उन्होंने कहा राजपाल त्यागी ने प्रदेश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन किया। उन्होंने कहा उनका परिवार एवं वे स्वयं दुख की इस घड़ी में उनके और पूरे परिवार के साथ है।

केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी, राजस्थान भाजपा अध्यक्ष एवं सांसद मदन राठौड़, मिजोरम के राज्यपाल जनरल वीके सिंह ने भी जताया दुख
केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी, राजस्थान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद मदन राठौड़ ने भी शोक संदेश भेजकर पूर्व कैबिनेट मंत्री राजपाल त्यागी के निधन पर शोक व्यक्त किया।

शोक सभा में प्रमुख रूप से प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा, कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी, कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा, राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल, राज्यमंत्री कुंवर ब्रजेश सिंह, सांसद अतुल गर्ग, राजकुमार सांगवान, पूर्व मंत्री संजीव बालियान, विधायक संजीव शर्मा, डा. मंजू शिवाच, धर्मेश तोमर, अमित अग्रवाल, रालोद के राष्टÑीय महासचिव त्रिलोक त्यागी, पूर्व सांसद अनिल अग्रवाल, राजेंद्र अग्र्रवाल, राजस्थान से महेश शर्मा भी पूर्व कैबिनेट मंत्री को श्रद्धांजलि अर्पित करने गाजियाबाद पहुंचे।
शायद ही किसी राजनीतिक दल का पदाधिकारी ऐसा हो जो पूर्व कैबिनेट मंत्री को श्रद्धांजलि देने न पहुंचे हो। हजारों लोगों ने नम आंखों से जनता के नेता को अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किये।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *