Dainik Athah

थानों में अब नहीं चलेगा तू-तड़ाक, आम आदमी को मिलेगी इज्जत

पीड़ित से तेज आवाज में बोलने पर थाना प्रभारियों की सामत

अथाह संवाददाता
गाजियाबाद।
गाजियाबाद पुलिस याब थानों में आने वाले फरियादियों व अन्य पीड़ितों से शिष्टाचार संवाद नीति पर बात करेंगे। पुलिस आयुक्त जे रविंद्र गौड़ के निर्देश पर जनता से सम्मानजनक व्यवहार सुनिश्चित करने के लिए शिष्टाचार संवाद नीति लागू की है। अब पुलिसकर्मी जनता से क्या बात है श्रीमान जी जैसे संबोधन से बात करेंगे। महिलाओं बुजुर्गों दिव्यांगों और ट्रांसजेंडर के लिए विशेष सम्मान सुनिश्चित किया गया है। बच्चों को टॉफी-चाकलेट भी मिलेगी। दिव्यांगों और ट्रांसजेंडर को भी विशेष सम्मान सुनिश्चित करना होगा।

दिव्यांगों और ट्रांसजेंडर को भी देना होगा विशेष सम्मान
नंदग्राम थाने में शनिवार रात भाजपा नेता से हुई मारपीट और पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई के बाद पुलिस की भाषा और व्यवहार को लेकर नई पहल की गई है। पुलिस आयुक्त जे रविंद्र गौड़ के निर्देश पर शिष्टाचार संवाद नीति बनाकर लागू कर दी गई है। जिसके तहत अब हर पुलिसकर्मी जनता से सम्मान से पेश आएगा।
अब थाने में घुसते ही आपको क्या बात है श्रीमान जी जैसे संबोधन सुनने को मिलेगा। तू-तड़ाक और गुस्से भरे लहजे को समाप्त करने की दिशा में कदम उठाए गए हैं। महिलाओं, बुजुर्गों, दिव्यांगों और ट्रांसजेंडर के लिए विशेष सम्मान सुनिश्चित किया गया है। थाने आने वाले व्यक्ति को चौकी न भेजकर उसकी समस्या का समाधान थाने पर ही किया जाएगा। किसी भी महिला को सूर्यास्त के बाद नहीं बुलाया जाएगा।

बच्चों को मिलेगी टॉफी-चाकलेट
उनकी हर शिकायत को संवेदनशीलता से सुना जाएगा। सोमवार को जारी की गई नीति में थानों में बैठने की बेहतर व्यवस्था होगी, बच्चों के लिए टॉफी-चाकलेट भी मिलेगी। पुलिसकर्मियों को सोशल मीडिया पर हीरोगिरी करते हुए वीडियो बनाने पर भी सख्त पाबंदी लगा दी गई है।
पुलिसकर्मी बदसलूकी करे तो अधिकारी से करें शिकायत
संतरी ड्यूटी पर अब मोबाइल और ईयरफोन का प्रयोग नहीं करेंगे। हर पुलिसकर्मी वर्दी के साथ नेमप्लेट और कैप पहनकर ड्यूटी करेगा। पुलिस आयुक्त जे रविंद्र गौड का कहना है कि फिर भी यदि कोई पुलिसकर्मी बदसलूकी करता है तो जनता वीडियो भी बनाकर पुलिस अधिकारियों को भेज सकती है।

अभद्रता बदसलूकी करने पर आॅडियो वीडियो इन नम्बरों पर भेजें
सी पी जे रविन्द्र गौड़ ने सख्त निर्देश देते हुए कहा है कि यदि कोई पुलिस कर्मी किसी से बदसलूकी अभद्रता करता है तो उसका आॅडियो,वीडियो दिए गए नम्बरों पर भेज सकते हैं।
पुलिस आयुक्त,9643322900,अतिरिक्त पुलिस आयुक्त 9643322700,अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अपराध 9643320500,डीसीपी मुख्यालय 9643321010,डीसीपी नगर जोन 9643322901,डीसीपी ट्रांस हिंडन जोन 9643322903,डीसीपी ग्रामीण 9643322902,एडीसीपी यातायात 9643322897।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *