Dainik Athah

केन्द्रीय मंत्री मनोहर लाल ने किया नमो भारत ट्रेन में किया सफर

  • भारत की पहली आरआरटीएस के सफल संचालन के एक वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में
  • नमो भारत ट्रेनों ने 40 लाख से अधिक यात्रियों को सेवा प्रदान करते हुए सफलतापूर्वक संचालन का एक वर्ष पूरा किया
  • लंबी दूरी के लिए नमो भारत ट्रेनें उच्च गति की कनेक्टिविटी प्रदान करती हैं, जिससे की तेजी से फैलते शहरों के लिए ये सबसे अधिक उपयुक्त है
  • दिल्ली से मेरठ की यात्रा एक घंटे से भी कम समय में पूरी होगी

अथाह ब्यूरो
नई दिल्ली/ गाजियाबाद।
नमो भारत ट्रेन संचालन की पहली वर्षगांठ के अवसर पर सोमवार को आवासन और शहरी कार्य एवं ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने नमो भारत ट्रेन में यात्रा की और दिल्ली-गाजिÞयाबाद-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर के प्रमुख स्टेशनों का दौरा किया।
मनोहर लाल खट्टर ने साहिबाबाद स्टेशन से नमो भारत ट्रेन में सवार होकर यात्रा की। इस दौरान उन्होंने महिला ट्रेन आॅपरेटरों से बातचीत की और भारत के पहले आरआरटीएस कॉरिडोर के संचालन में उनके योगदान की सराहना की। इसके साथ ही, उन्होंने दैनिक यात्रियों से भी बातचीत की और नमो भारत सेवा के बारे में उनका प्रत्यक्ष फीडबैक लिया।

केंद्रीय मंत्री ने यात्रियों से मिले सकारात्मक प्रतिक्रिया पर संतोष व्यक्त किया, जिन्होंने नमो भारत ट्रेनों मे मिलने वाली सुविधाएं, इसकी गति, और मिलने वाले आराम की सराहना की। कई यात्रियों ने बताया कि इस नए परिवहन साधन ने उनके दैनिक आवागमन को काफी बेहतर बनाया है, और यह पारंपरिक परिवहन के मुकाबले एक परेशानी-मुक्त और विश्वसनीय विकल्प है।
नमो भारत परिचालन के एक वर्ष होने के अवसर पर एनसीआरटीसी ने सुबह स्कूली छात्रों की विशेष यात्रा का आयोजन किया, जिसमे स्कूल के बच्चों ने चॉकलेट के साथ तेज और आनंददायक सवारी का आनंद लिया। यात्रियों का स्वागत उत्सव के माहौल में ढोल की थाप, चॉकलेट और स्मृति चिन्ह के साथ किया गया। स्टेशनों को नमो भारत दिवस के लिए सजाया गया था, जिससे एक उत्सव जैसा माहौल बना हुआ था।

मनोहर लाल खट्टर ने अपने दौरे की शुरूआत आनंद विहार आरआरटीएस स्टेशन से की, जहां उनका स्वागत एनसीआरटीसी के प्रबंध निदेशक शलभ गोयल ने किया। उन्होंने मंत्री को स्टेशन के अनूठे डिजाइन और समग्र आरआरटीएस नेटवर्क में इसके महत्व के बारे में विस्तृत जानकारी दी। आनंद विहार आरआरटीएस स्टेशन को ऐसे डिजाइन किया गया है कि यहां आसानी से पहुंचा जा सकता है और विभिन्न परिवहन साधनों के साथ सहज एकीकरण करता है, जिससे यह एक महत्वपूर्ण यात्री केंद्र के रूप में आकार ले रहा है। दो मेट्रो लाइनों, एक रेलवे स्टेशन और दिल्ली तथा उत्तर प्रदेश के कौशांबी में स्थित दो अंतर-राज्यीय बस टर्मिनलों (आईएसबीटी) के निकट होने के कारण, आनंद विहार क्षेत्र का सबसे व्यस्त ट्रांजिट हब बनने के लिए तैयार है।

हाल ही में, नमो भारत ट्रेनों का ट्रायल रन शुरू किया गया है, जो दिल्ली के न्यू अशोक नगर और आनंद विहार आरआरटीएस स्टेशन को पहले से चालू साहिबाबाद स्टेशन से जोड़ेगा। इसके बाद, मनोहर लाल खट्टर साहिबाबाद आरआरटीएस स्टेशन पहुंचे, जहां उन्होंने यात्रियों के लिए विकसित की गई विभिन्न सुविधाओं का निरीक्षण किया। उन्हें लाइव मॉडल के साथ-साथ आॅगमेंटेड रियलिटी और वर्चुअल रियलिटी के बारे मे भी बताया गया और आरआरटीएस के विकास में इस्तेमाल की जा रही नवीनतम बुनियादी संरचना, उन्नत तकनीकों और सेवाओं की जानकारी प्रदान की गयी।

नमो भारत के संचालन के पहले ही दिन से, यात्रियों को नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड (एनसीएमसी) की सुविधा का लाभ मिल रहा है, जिससे भारत सरकार की ‘वन नेशन, वन कार्ड’ पहल के तहत विभिन्न परिवहन साधनों के बीच सुगम यात्रा संभव हो पाई है।
केंद्रीय मंत्री को बताया गया कि 21 अक्टूबर 2023 को शुरू होने के बाद से, नमो भारत ट्रेनों ने गाजिÞयाबाद, साहिबाबाद और आसपास के क्षेत्रों में यात्रा को काफी बदल दिया है, और अपने पहले वर्ष में सफलतापूर्वक 40 लाख से अधिक यात्रियों की सेवा की है। पिछले वर्ष के दौरान गाजिÞयाबाद आरआरटीएस स्टेशन पर सबसे अधिक यात्री संख्या दर्ज की गई, इसके बाद साहिबाबाद और मोदीनगर नॉर्थ आरआरटीएस स्टेशनों का स्थान रहा। उनको कई अभूतपूर्व तकनीकों के बारे में भी बताया गया, जिनमें से कई का इस्तेमाल पहली बार वैश्विक स्तर पर किया जा रहा है। ये तकनीकें ‘मेक इन इंडिया’ और ‘आत्मनिर्भर भारत’ पहल के तहत नमो भारत परियोजना के कार्यान्वयन का हिस्सा हैं। प्रधानमंत्री के दृष्टिकोण के अनुरूप ये अत्याधुनिक विकास भारत में सार्वजनिक परिवहन बुनियादी ढांचे के परिवर्तन को गति दे रहे हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 20 अक्टूबर 2023 को साहिबाबाद से दुहाई डिपो के बीच 17 किलोमीटर के प्राथमिक खंड का उद्घाटन किया था, जो भारत की पहली आरआरटीएस के ऐतिहासिक शुभारंभ का प्रतीक था। 6 मार्च 2024 को दुहाई से मोदीनगर नॉर्थ के बीच 17 किलोमीटर के एक और खंड का उद्घाटन किया गया, इसके बाद 18 अगस्त 2024 को मेरठ साउथ आरआरटीएस स्टेशन को भी संचालित किया गया।

वर्तमान में, नमो भारत सेवा 42 किलोमीटर के खंड पर चल रही है, जिसमें साहिबाबाद, गाजियाबाद, गुलधर, दुहाई, दुहाई डिपो, मुरादनगर, मोदीनगर साउथ, मोदीनगर नॉर्थ, और मेरठ साउथ सहित नौ स्टेशन शामिल हैं। साहिबाबाद से न्यू अशोक नगर खंड को जोड़ने के साथ ही यह गलियारा जल्द ही 54 किलोमीटर तक विस्तारित हो जाएगा, जिसमें आनंद विहार और न्यू अशोक नगर जैसे प्रमुख स्टेशन शामिल हैं।

आरआरटीएस उपनगरीय क्षेत्रों के बीच हाई-स्पीड कनेक्टिविटी प्रदान करके परिवहन के अन्य साधनों से खुद को अलग करता है, जिससे लंबी दूरी के लिए आने-जाने का समय काफी कम हो जाता है। यह प्रणाली राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) जैसे नए क्षेत्रों में लगातार शहरी विस्तार से उत्पन्न चुनौतियों का समाधान करने में विशेष रूप से प्रभावी है। यात्रियों को कम समय में अधिक दूरी तय करने में सक्षम बनाकर, आरआरटीएस पहुंच और सुविधा को बढ़ाता है, जिससे यह बढ़ते शहरी परिदृश्य में यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए एक आदर्श समाधान बन जाता है।
जून 2025 तक जब 82 किलोमीटर का पूरा कॉरिडोर पूरा हो जाएगा, तो यात्री एक घंटे से भी कम समय में दिल्ली से मेरठ की यात्रा कर सकेंगे, जिससे क्षेत्रीय कनेक्टिविटी में क्रांतिकारी बदलाव आएगा और समग्र यात्री अनुभव में वृद्धि होगी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *