Dainik Athah

पूर्व केंद्रीय मंत्री वीके सिंह की बेटी ने लोहा व्यापारी आनंद प्रकाश पर दर्ज कराया 3.5 करोड़ हड़पने का केस

  • कारोबारी आनंद प्रकाश की कोठी 2 /27 राजनगर के विक्रय का सौदा 5.50 करोड रुपए में मौखिक रूप से 14 जून 2014 को हुआ था: योगजा सिंह
  • 15 नवंबर 2018 और 12 अक्टूबर 2023 को भी एक-एक करोड रुपए दिए

अथाह संवाददाता
गाजियाबाद।
पूर्व केंद्रीय मंत्री और पूर्व जनरल वीके सिंह की बेटी ने कारोबारी पर 3.48 करोड़ रुपए हड़पने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है। पूर्व केंद्रीय मंत्री की बेटी योगजा सिंह ने कारोबारी पर मकान का सौदा कर रकम हड़पने का आरोप लगाते हुए कविनगर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस को दी गई तहरीर में केंद्रीय मंत्री वीके सिंह की पुत्री योगजा सिंह ने बताया कि कारोबारी आनंद प्रकाश की कोठी 2 /27 राजनगर के विक्रय का सौदा 5.50 करोड रुपए में मौखिक रूप से 14 जून 2014 को हुआ था । उन्होंने बताया कि बतौर बयाना 10 लाख रुपए दिए गए। शेष धनराशि धीरे-धीरे अदा करना तय हुआ। उन्होंने बताया कि 4:50 लाख रुपया रिनोवेशन में खर्च हुआ जिसके बारे में आनंद प्रकाश को बताया गया। भवन का कब्जा 15 जुलाई 2014 को दिया गया जो आज भी कायम है। उन्होंने बताया कि 13 फरवरी 2014 15 फरवरी को 33 लाख 50000 रुपए आनंद प्रकाश के खाते में ट्रांसफर किया।

जबकि 14 अक्टूबर 2018 को संदीप तंवर के मार्फत नारायण से उधार लेकर एक करोड रुपए दिए। उसके बाद 15 नवंबर 2018 और 12 अक्टूबर 2023 को भी एक-एक करोड रुपए दिए। 21 अक्टूबर 2023 को 2 करोड रुपए का लोन सैंक्शन हो गया । जिसकी जानकारी विक्रेता को दी और रजिस्ट्री करने के लिए कहा। लेकिन उन्होंने रजिस्ट्री नहीं की। 30 अगस्त 2024 को उन्होंने अधिवक्ता के माध्यम से नोटिस भिजवाया जो विपक्षी ने प्राप्त किया बार-बार कहने के बावजूद मकान का बैनामा नहीं किया।

3:50 करोड़ की रकम हड़पने के उद्देश्य से आनंद प्रकाश ने बीते दिनों उनके पिता के खिलाफ अनर्गल आरोप लगाते हुए छवि धूमिल करने की कोशिश की। योगजा सिंह के द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर कवि नगर पुलिस ने धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *