Dainik Athah

लोकतंत्र, समाजवाद और सामाजिक सद्भाव के लिए राजनारायण ने आजीवन संघर्ष किया: अखिलेश यादव

  • लोकबंधु राजनारायण की 106 वीं जयंती पर किया नमन

अथाह ब्यूरो
लखनऊ।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का कहना है कि लोकतंत्र, समाजवाद और सामाजिक सद्भाव के लिए राजनारायण ने आजीवन संघर्ष किया था। डा. राममनोहर लोहिया के नेतृत्व में स्वतंत्रता आंदोलन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और आपातकाल सहित अनेक बार जेल यातना भोगी थी। लोकबंधु ने उत्तर प्रदेश विधान सभा से लेकर संसद में गरीबों, किसानों और नौजवानों की आवाज उठायी थी। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री रहते हुए उन्होंने गांव-गांव चिकित्सा सुविधाएं पहुंचाने के लिए चिकित्सा मित्र बनाने की व्यवस्था की थी। राजनारायण सतत सत्याग्रही थे। डा. राममनोहर लोहिया ने ठीक ही कहा था कि राजनारायण का सीना शेर का है, लेकिन तरीका गांधी जी का है। उन्होंने जुल्म के सामने कभी नहीं झुकने का पाठ पढ़ाया था। जनसामान्य के दु:खदर्द के प्रति उनमें आक्रोश था पर विरोध में हिंसा का निषेध था।
प्रखर समाजवादी नेता लोकबंधु राजनारायण की 106वीं जयंती राजधानी लखनऊ सहित गुरुवार को प्रदेश के प्रत्येक जनपद में सादगी के साथ मनाई गईं। समाजवादी पार्टी, प्रदेश मुख्यालय लखनऊ में लोकबन्धु राजनारायण जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके संघर्षशील जीवन को याद किया गया। इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल, पूर्व कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश सिंह, अम्बिका चौधरी, नारद राय सहित पूर्व सांसद अरविन्द कुमार सिंह ने भी राज नारायण के चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया।

लोकबंधु राजनारायण के प्रति रामबृक्ष सिंह यादव, व्यास जी गोंड, संजय विद्यार्थी सविता, लोटनराम निषाद, रजनीश राय, धर्मराज, विजय बहादुर, वंदना चतुवेर्दी, अनूप सिंह, अक्षय चौधरी, मनदीप भाटी, पवन प्रधान, प्रभुनाथ यादव, उदय प्रकाश, अच्छे लाल सोनी, डॉ0 हरिचन्द्र, राधेश्याम, एनपी यादव, रनवीर यादव, राम दरश विद्यार्थी, देवेन्द्र यादव, गंगा प्रसाद, शैलेश, रमेश, अजीत कुमार पाल, बाबूराम, राजेश कुशवाहा, विजय प्रताप, अनिल यादव आदि कार्यकतार्ओं ने भी श्रद्धासुमन अर्पित किये।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *