Dainik Athah

धाता योग में होगी गोवर्धन पूजा

26 अक्टूबर बुधवार को गोवर्धन पूजा का पर्व मनाया जाएगा। बुधवार को 13:23 बजे से विशाखा नक्षत्र आएंगे जो धाता योग का निर्माण करते है। क्योंकि गोवर्धन पूजा पर दोपहर बाद ही आरंभ होती है इसीलिए यह योग बहुत ही कल्याणकारी है।
गोवर्धन पूजा के विशिष्ट मुहूर्त:-
अपराहन 14:14 बजे से 15:42 बजे तक कुंभ लग्न (स्थिर लग्न )गोवर्धन पूजा के लिए उत्तम है।
15:42 बजे से 17:07 बजे तक मीन लग्न श्रेष्ठ है ।
17:07 से 18:43 बजे तक मेष लग्न की पूजा के लिए मान्य है ।
शाम को 18:430बजे से 20:39 बजे तक स्थिर लग्न पैसे लगेंगे गोवर्धन पूजा के लिए उत्तम रहेगा।
अर्थात अपराहन 14:14 बजे से और 20 39 बजे तक गोवर्धन पूजा के उत्तम मुहूर्त है।
यद्यपि बुधवार को प्रतिपदा तिथि 14:42 बजे रहेगी। किंतु उदय कालीन प्रतिपदा तिथि पूरे दिन
मान्य होगी।

आचार्य शिव कुमार शर्मा
आध्यात्मिक गुरु एवं ज्योतिष्आचार्य शिव कुमार शर्मा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *