Dainik Athah

हिंडन विहार स्थित गार्बेज फैक्ट्री निरीक्षण कार्यक्रम से खफा नजर आये लखनऊ से आये अफसर

कूड़े का ढ़ेर, हाईटेंशन लाइन, संकरे रास्ते का प्रयोग नहीं लगा उचित

भारी भरकम लागत वाली योजनाएं सूची में न होने का मामला भी रहा चर्चा में

तोषिक कर्दम
गाजियाबाद।
हिंडन विहार स्थित नगर निगम की गार्बेज फैक्ट्री के निरीक्षण से मुख्यमंत्री के साथ आये अफसर खुश नजर नहीं आ रहे थे।

बता दें कि शुक्रवार रात हिंडन विहार में कूड़े को नष्ट करने एवं प्लास्टिक अलग करने के लिए नगर निगम द्वारा बनाई गई गार्बेज फैक्ट्री के निरीक्षण का कार्यक्रम बनाया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निरीक्षण के लिए बनाई गई परियोजनाओं की सूची में नगर निगम की गार्बेज फैक्ट्री का नाम नहीं था।

यहां के निरीक्षण का कार्यक्रम देर रात तय हुआ था। लेकिन निरीक्षण के बाद मुख्यमंत्री के साथ आये अधिकारी इस कार्यक्रम से खफा से नजर आये। इसका पहला कारण कूड़े के संयत्र पर ले जाना, दूसरा ऊपर से हाईटेंशन लाइन जाना और साथ ही मुख्यमंत्री की सुरक्षा के लिहाज से रास्तों को भी ठीक नहीं माना गया।

इतना ही नहीं गाजियाबाद में निरीक्षण की सूची में भारी भरकम योजनाओं का अभाव होना भी ऊपर से आये अधिकारियों को खटक रहा था। जिन परियोजनाओं का निरीक्षण हुआ वे इन्हें कम लागत की मान रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *