Dainik Athah

भाजपा का न तो लोकतंत्र और न ही संविधान में विश्वास- अखिलेश यादव

अथाह ब्यूरो
लखनऊ।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि बाबा साहेब डॉ0 भीमराव अम्बेडकर ने जिस संविधान की रचना की थी और लोकतंत्र को प्रतिष्ठा दी थी, आज उस पर खतरा मंडरा रहा है। भाजपा का न तो लोकतंत्र में विश्वास है और नहीं संविधान में आस्था है।

अखिलेश यादव ने उक्त उद्गार समाजवादी पार्टी मुख्यालय, लखनऊ के डॉ0 लोहिया सभागार में डॉ0 अम्बेडकर के 66वें परिनिर्वाण दिवस पर व्यक्त किए। भाजपा राज में सार्वजनिक सम्पत्तियाँ बेची जा रही हैं। चंद पूंजीपतियों के हाथों में राष्ट्रीय सम्पत्तियाँ गिरवी रखी जा रही है। भाजपा अन्याय की प्रतीक है। किसानों के हितों के काम के बजाय खेती-किसानी को पूंजीघरानों की बंधक बनाने की साजिशें हो रही हैं। अपनी आवाज उठाने पर किसान पर जीप-चढ़ा दी जाती है। किसान के उपयोग में आने वाली खाद-बीज, कीट नाशक, डीजल और बिजली के दाम बढ़े हुए हैं।

इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय महासचिव रामजी लाल सुमन, पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र चौधरी, पूर्व मंत्री आरके चौधरी, शंखलाल मांझी, जयशंकर पाण्डेय, राम आसरे विश्वकर्मा, पूर्व सांसद डॉ0 अशोक पटेल, डॉ0 बी. पाण्डेय, संजय गर्ग विधायक, अरविन्द कुमार सिंह, बासुदेव यादव, एस.पी. यादव, आशु मलिक, व्यासजी गोंड, सर्वेश अम्बेडकर, रामबृक्ष सिंह यादव, डॉ0 राजवर्धन जाटव, जयवीर सिंह पासी की उपस्थिति विशेष उल्लेखनीय रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *